एक्सप्लोरर

PM Modi In Ujjain: पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया लोकार्पण, बोले- शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं...सब कुछ अलौकिक

PM Modi Ujjain Visit: पीएम मोदी ने कहा कि ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है.

PM Modi In Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण किया. इससे पहले पीएम ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण में मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगे. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. 

परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण व बहाली पर विशेष जोर देना है. परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा. पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ रुपये है. महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. 

"शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं"

पीएम मोदी ने कहा कि शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं है, सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है, अविस्मरणीय और अविश्वसनीय है. उज्जैन की यह ऊर्जा अद्भूत है. महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है, तब काल की रेखाएं मिट जाती हैं. महाकाल लोक की ये सीमा आने वाली पीढ़ियों को दर्शन करवाएगी. मैं राजाधिराज महाकाल के चरणों में नमन करता हूं. शिवराज सिंह की सरकार का ह्दय से धन्यवाद करता हूं. 

"भारत की आत्मा का केंद्र रहा उज्जैन"

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है. सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए, अपनी पहचान के साथ गौरव से सिर उठाकर खड़ा हो. उज्जैन ने महाराज विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है, जिसने भारत के नए अध्याय शुरू हुआ था. 

"उज्जैन के छण-छण में इतिहास सिमटा हुआ"

पीएम ने कहा कि उज्जैन ने हजारों वर्षों तक भारत की संपन्नता और समृद्धि का, ज्ञान और गरिमा का, और साहित्य का नेतृत्व किया है. उज्जैन के छण-छण में, पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है. कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है. भारत का ये सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर पहुंचकर विश्व के मार्गदर्शन के लिए तैयार हो रहा है. 

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंच प्राण का आहृवान किया है. इसलिए आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण पूरी गति से हो रहा है. काशी में विश्वनाथ धाम भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहा है. सोमनाथ में विकास के कार्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. उत्तराखंड में बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ, बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Shiv Sena Symbol: सियासी रण में मशाल बनाम ढाल-तलवार का मुकाबला, शिंदे और ठाकरे गुट के लिए कितनी बड़ी चुनौती है उपचुनाव?

PM Modi Gujarat Visit: 'कांग्रेस ने मुझ पर अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है', पीएम मोदी का AAP पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget