एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: 'कांग्रेस ने मुझ पर अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है', पीएम मोदी का AAP पर वार

PM Modi In Gujarat: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर एक बार फिर कांग्रेस और आप पर निशाना साधते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

Gujarat Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है. गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजकोट जिले के जमकंडोरना शहर में एक रैली में पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया है और वह ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुपचाप काम कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्ष में गुजरात के खिलाफ रहे लोगों ने राज्य को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने मेरे खिलाफ जो मन में आया, वह कहा और मुझे ‘मौत का सौदागर’ तक बताया.’’ उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘अचानक वे चुप हो गए हैं. उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है. वे चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं.’’ साथ ही दावा किया कि मैं विपक्षी दल की चुपचाप काम करने की इस रणनीति के खिलाफ आपको आगाह करता हूं. मैं जानता हूं कि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं.’’

कांग्रेस से किए यह सवाल?

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से कांग्रेस नेताओं से यह पूछने के लिए कहा कि क्या वे भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में गुजरात में निर्मित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ गए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जो माटी के लाल सरदार पटेल का सम्मान नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि सरकार किसी भ्रष्ट के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो एक समूह हमारे खिलाफ चिल्लाता है. क्या मुझे लोगों को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए?’’

यह भी पढ़ें-

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट?

गुजरात चुनाव को लेकर BJP सांसद रवि किशन का बड़ा दावा, अरविंद केजरीवाल पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget