एक्सप्लोरर

PM Modi Nomination: 'एक मां बेटे सा रिश्ता...', वाराणसी में नामांकन से पहले PM मोदी ने शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो

PM Modi Nomination News: पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. यूपी की इस सीट पर चुनाव 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में होगा.

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 मई) को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि काशी के साथ मेरा मां-बेटे सा रिश्ता है. आज 10 साल बाद लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है. वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, "अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है. बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!"

पीएम मोदी आज आज अस्सी घाट पर पूजा और काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं. इस बार भी उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. वाराणसी सीट पर पिछली बार पीएम मोदी को छह लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी. इस बार वाराणसी में एक जून को वोटिंग होने वाली है. 

मां गंगा ने मुझे गोद लिया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें वह कहते हैं, "2014 में, मैं जब काशी गया तो मेरे मुंह से भावपूर्ण तरीके से निकल गया कि मैं न यहां आया हूं और न ही मुझे किसी ने भेजा है. मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है. मगर आज 10 साल के बाद मैं पूरे भावुकता से कह सकता हूं कि मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है."

पीएम मोदी ने आगे कहा, "10 साल बीत गए और काशी से इतना नाता जुड़ चुका है कि अब मैं हर जगह मेरी काशी ही बोलता हूं. मेरी काशी के साथ मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा है. लोकतंत्र है, हम लोगों से आशीर्वाद मांगेंगे और लोग आशीर्वाद देंगे भी, लेकिन ये रिश्ता जनप्रतिनिधि वाला नहीं है. ये रिश्ता किसी और ही अनुभूति का है, जो मैं महसूस करता हूं."

कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री सबसे पहले बरेका से अस्सी या दशाश्वमेध घाट जाएंगे. यहां पूजा-अर्चना करने के बाद क्रूज से नमो घाट जाएंगे. सुबह 9.55 बजे नमो घाट से छोटा सा मिनी रोड शो करते हए काशी कोतवाल जाएंगे. इसके बाद सुबह 10.15 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे. कालभैरव में दर्शन के बाद मिनी रोड शो करते हुए मंदाकिनी चौराहा, लहुराबीर चौक ,नदेसर चौक होते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगे. पीएम मोदी का नामांकन सुबह 11.40 बजे कलेक्ट्रेट में होगा. फिर वह दोपहर 12.25 बजे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: 75 फीसदी हिंदू, 20 फीसदी मुसलमान, देखें पीएम मोदी की सीट वाराणसी का नंबर गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget