एक्सप्लोरर

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पूरा सदन देश के वीर जवानों के साथ खड़ा है

पीएम मोदी ने कोरोनाकाल में संसद सत्र के चलने के बारे में कहा कि जो परिस्थिति है उसमें जिन सतर्कताओं के विषय में सूचित किया गया है, उनका पालन हम सबको करना ही करना है.

नई दिल्लीः आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पहुंचकर कहा कि देश के जवान सीमा की रक्षा के लिए तैनात हैं और पूरा देश इन जवानों के साथ खड़ा है. चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये बयान बेहद अहम है.

पीएम मोदी ने जताया विश्वास प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवान बड़ी हिम्मत, जज्बे और बुलंद हौसले के साथ दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं, कुछ समय बाद वर्षा भी शुरू होगी और परिस्थितियां और कठिन होंगी. जिस विश्वास के साथ देश के रक्षक मातृभूमि की रक्षा के लिए डटे हुए हैं, उनके लिए एक भाव, एक संकल्प, एक उद्देश्य से ये सदन और सदन के सदस्य एक स्वर से खड़े होंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. सभी माननीय सदस्य इसके लिए एकजुट होकर हमारा साथ देंगे, ये भरोसा है.

पूरा सदन देश के वीर जवानों के साथ ऐसे समय में जब चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, पीएम मोदी ने इस संबंध में बात करके संकेत दे दिया है कि चीन के खिलाफ देश के वीर जवानों के साथ पूरा सदन, पूरा राष्ट्र खड़ा है. उनके कहने का एक अर्थ ये भी हो सकता है कि इस बारे में सदन में विरोध की बजाए एकत्रता प्रदर्शित की जानी चाहिए.

कोरोना के चलते ध्यान रखने के लिए कहा पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस कोरोना काल में पहले की तरह से सब जगह जाना मुमकिन नहीं होगा, इस मुश्किल समय में आप लोग अपना ख्याल रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे. मीडियाकर्मियों के लिए भी उन्होंने कहा कि खबर तो आप लोगों को मिल ही जाएगी लेकिन आप लोग खबरदार भी रहेंगे और इस कोरोना संकट में अपना व दूसरों का ध्यान रखेंगे.

पीएम ने कोरोना से सतर्क रहने की बात दोहराई पीएम मोदी ने कोरोनाकाल में संसद सत्र के चलने के बारे में कहा कि ये विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया जा रहा है. कोरोना से बनी जो परिस्थिति है उसमें जिन सतर्कताओं के विषय में सूचित किया गया है, उनका पालन हम सबको करना ही करना है. उन्होंने साफ कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, इसका पूरा ध्यान रखना होगा.

पीएम मोदी ने सांसदों को धन्यवाद दिया पीएम मोदी ने कहा कि संसद का सत्र मुश्किल परिस्थितियों में शुरू हो रहा है. यहां कोरोना है और कर्तव्य भी है, सांसदों ने कर्तव्य का चुनाव किया है, मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हू और अपना आभार प्रकट करता हूं. इस बार लोकसभा-राज्यसभा अलग-अलग समय पर चलेंगी और शनिवार-रविवार को भी कार्य करेंगी. सभी सांसदों ने इस बात को स्वीकार किया है.

विश्व के किसी भी कोने से वैक्सीन आए- जल्द आनी चाहिए पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कोरोना की वैक्सीन जल्द से जल्द आए और चाहे दुनिया के किसी भी कोने से वैक्सीन विकसित हो. हमारे वैज्ञानिक सफल हों और सबको इस समस्या से बाहर निकालें.

ये भी पढ़ें

दिल्ली दंगा: JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार, पूछताछ के लिए तीसरी बार बुलाया गया था

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के साथ चलेगी कार्यवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget