एक्सप्लोरर

इंवेस्ट इंडिया कांफ्रेंस: पीएम मोदी बोले- कृषि क्षेत्र में किये गये सुधार दूरगामी हैं, किसानों को अधिक विकल्प मिलेंगे

इंवेस्ट इंडिया कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने शिक्षा, श्रम और कृषि तीनों क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाया है, ये लगभग हर भारतीय को प्रभावित करते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में आयोजित इंवेस्ट इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और कई समान हितों पर आधारित हैं, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश रिश्ते हमारे बहुआयामी संबंध का अभिन्न हिस्सा हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने शिक्षा, श्रम और कृषि तीनों क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाया है, ये लगभग हर भारतीय को प्रभावित करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किये गये सुधार दूरगामी हैं, इससे न केवल किसानों को अधिक विकल्प मिलेंगे बल्कि निर्यात को भी गति मिलेगी.

बता दें कि हाल ही में कृषि से संबंधित तीन कानूनों को मंजूरी दी गई है. इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन हुए हैं. पंजाब और हरियाणा में किसान और राजनीतिक दल लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि श्रम सुधारों के जरिये श्रम क्षेत्र से जुड़े कानूनों की संख्या कम हुई है, ये सुधार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिये अनुकूल और फायदेमंद हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में नियमन में ढील देने के रास्ते पर आगे बढ़ा रहा है, कंपनी कानून के तहत विभिन्न मामलों में अपराधों पर कठोर दंड को हल्का किया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्थति आज मजबूत है और कल और मजबूत होगी, हमने सरकारी संपत्ति और पेंशन कोष के लिये कर व्यवस्था उदार बनायी है, एफडीआई व्यवस्था को काफी उदार बनाया गया है.

इंवेस्ट इंडिया कांफ्रेंस में बैंकों और बीमा कंपनियों, निवेश फंडों, विमानन, इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों, परामर्श प्रदाता कंपनियों, विश्वविद्यालयों आदि जैसे क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की भागीदारी की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget