एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: PM मोदी बोले- ‘ये सुनहरा मौका, अगले 5 सालों में देश को बहुत कुछ देंगे’

उप राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 1942-47 और 2017-22 के बीच तुलना करते हुए उम्मीद जताई कि अगले पांच सालों में देश में वैसा ही बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों शीर्ष पदों पर एक ही ‘संगठन और परंपराओं’ का पालन करने वाले लोग होंगे.

राष्ट्रपति चुनाव: PM मोदी बोले- ‘ये सुनहरा मौका, अगले 5 सालों में देश को बहुत कुछ देंगे’ नई दिल्ली: आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. 13वें उपराष्ट्रपति के लिए आज चुनाव है. चुनाव से पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू की किताब का विमोचन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह एक सुनहरा मौका है. हम अगले पांच सालों में देश को बहुत कुछ देंगे. उप राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने 1942-47 और 2017-22 के बीच तुलना करते हुए उम्मीद जताई कि अगले पांच सालों में देश में वैसा ही बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों शीर्ष पदों पर एक ही ‘संगठन और परंपराओं’ का पालन करने वाले लोग होंगे. उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी वेंकैया नायडू का समर्थन कर रहे एनडीए और अन्य दलों के सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने बीजेपी की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुये उल्लेख किया कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति जैसे पदों पर बैठे लोग अगले पांच सालों तक एकसामान विचारधारा के व्यक्ति होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता के बाद से यह पहली बार है कि इस तरह का एक सुनहरा अवसर आया है. इस बात की प्रबल संभावना है कि हम अगले पांच सालों में देश को बहुत कुछ देने में सक्षम होंगे.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यकीन है कि वेंकैया नायडू ही देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे, इसीलिए एक दिन पहले ही बधाई दे दी.  इस चुनाव में नायडू की जीत पक्की है. इसलिए उपराष्ट्रपति का चुनाव महज एक औपचारिकता भर है. इस दौरान नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू में आए बदलाव को लेकर उनकी तारीफ करते हुए चुटकी ली.  पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं तो देख रहा हूं कि वेंकैया जी में इतनी जल्दी बदलाव आया कि मुझे बीच में कहना पड़ा की आप जैसे वेंकैया थे आप वैसे तो दिखो. हफ्ते दो हफ्ते में ठीक हो जाएंगे.’’ दरअसल उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही वेंकैया नायडू में बदलाव दिखने लगा था. इसकी बानगी पिछले महीने 18 जुलाई को तब नजर आई थी, जब उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रेंस कॉन्फ्रेंस की थी. उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति होते हैं, ऐसे में सांसदों का हंगामा शांत करने के लिए सख्त होना जरूरी है. वेंकैया नायडू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और मंत्रियों को एक नसीहत भी दे डाली. यह भी पढें- उपराष्ट्रपति चुनाव आज: NDA के वेंकैया नायडू और UPA के गोपालकृष्ण गांधी के बीच मुकाबला उपराष्ट्रपति चुनाव: यहां जानें आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडू के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं उपराष्ट्रपति चुनाव: UPA उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के बारे में यहां जानें उपराष्ट्रपति पद के लिए नायडू क्यों बने पीएम मोदी की पहली पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget