एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने डीएमके-काग्रेस पर बोला हमला- दोनों का गठबंधन भ्रष्टाचार के हैकाथॉन जैसा

पीएम मोदी ने कहा कि देश आज दो तरह की राजनीति देख रहा है. पहला है विपक्ष का कुशासन और भ्रष्टाचार जबकि दूसरा है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संवेदना भरा सुशासन.

कोयंबटूर: विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि दोनों विपक्षी दलों के बीच अंतर्विरोध इतना है कि वे तमिलनाडु में सुशासन नहीं दे सकते. उन्होंने किसानों के कल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए यह भी कहा कि वह बिचौलियों पर किसानों की निर्भरता को खत्म कर उन्हें सम्मान देना चाहते हैं.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद बीजेपी की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार कृषि क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाना चाहती है.

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठनों द्वारा पिछले तीन महीने से अधिक समय से किये जा रहे आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री का यह बयान काफी महत्व रखता है. पीएम मोदी ने कहा कि सालों तक छोटे व्यवसायियों और छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया लेकिन एनडीए की सरकार ने इन दोनों वर्गों को शीर्ष प्राथमिकता में रखा.

उन्होंने कहा, ''भारत के छोटे किसानों के लिए काम करने का सम्मान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है. पिछले सात सालों में छोटे किसानों के लिए हमारी कोशिशों का लक्ष्य उन्हें एक सम्मान भरी जिंदगी और समृद्धि देना रहा है.''

डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

कृषि के क्षेत्र में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कृषि क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाना चाहती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना और यह आरोप भी लगाया कि दोनों दलों का गठबंधन ''भ्रष्टाचार के हैकाथॉन'' जैसा है और उनकी फितरत ''लूट'' है.

उन्होंने कहा कि देश आज दो तरह की राजनीति देख रहा है. पहला है विपक्ष का कुशासन और भ्रष्टाचार जबकि दूसरा है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संवेदना भरा सुशासन.

उन्होंने कहा, ''विपक्ष की राजनीति डराने धमकाने वाली और लोगों को प्रताड़ित करने पर आधारित है. डीएमके जब भी सत्ता में आती है तो वह बाहुबल संस्कृति को बढ़ावा देती है. हर जिले में उनके पास असामाजिक तत्व हैं जो निर्दोष लोगों को परेशान करते हैं.''

उन्होंने कहा कि पूरे तमिलनाडु को पता है कि डीएमके ने सत्ता में रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया गया था. उन्होंने कहा, ''मुझे उसे दोहराने की जरूरत नहीं है. औरतों के प्रति यह उनके व्यवहार को दर्शाता है. दुख की बात ये है कि जिन्होंने जयललिता जी को परेशान किया, उन्हें कांग्रेस और डीएमके ने सम्मानित किया.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन ''भ्रष्टाचार के हैकाथॉन'' जैसा है. उन्होंने कहा, ''उनके नेता बैठते हैं और कैसे ‘लूटा’ जाए को लेकर मंथन करते हैं. जो सबसे अच्छा रास्ता बताता है उसे पद व मंत्रालय से नवाजा जाता है.''

तमिलनाडु में सुशासन नहीं दे सकते

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद से ग्रसित दोनों पार्टियां अपने ''प्रथम परिवार'' को लगातार ''लांच और रिलांच'' करती रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है. उन्होंने कहा, ''वहां लगातार पारिवारिक नाटक चल रहा है. कांग्रेस और डीएमके अपने आंतरिक मामलों में इतने व्यस्त हैं कि वे तमिलनाडु में सुशासन प्रदान नहीं कर सकते.''

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के पुत्र एम के स्टालिन डीएमके का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि डीएमके ने तो पूरे तमिलनाडु की पार्टी कहलाने का हक भी खो दिया है. उन्होंने कहा, ''पिछली बार उसे 25 साल पहले अपने दम पर सरकार बनाने का मौका मिला था. कांग्रेस और डीएमके दोनों ही अंतर्विरोधों की शिकार हैं.''

मोदी ने कहा कि इसके विपरीत एनडीए परिवार एकजुट है और इसका एकमात्र उद्देश्य तमिलनाडु और राज्य की जनता का कल्याण हैं. ज्ञात हो कि तमिलनाडु में बीजेपी और अन्नाडीएमके का गठबंधन है. उन्होंने कहा, ''जिस तरीके से केंद्र की एनडीए सरकार और तमिलनाडु सरकार ने काम किया है वह सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण है. हमने तमिलनाडु की जनता के हित में साथ काम किया है.''

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु को 12,400 करोड़ रुपये की लागत वाली आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात भेंट की और कहा कि इन विकास कार्यों से पूरे राज्य को फायदा होगा.

केरल विधानसभा चुनावः बीजेपी में शामिल हुए 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget