हिमाचल-गुजरात चुनाव के बीच खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले- 'आपका कार्यकाल फलदायी हो'
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का परिणाम बुधवार को जारी किया गया है. इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है.

PM Modi Wishes Mallikarjun Kharge: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव के बीच बुधवार (19 अक्टूबर) को कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर (Shashi Tharoor) को बड़े अंतर से हराया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को बधाई दी है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं. उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला था. चुनाव के नतीजे बुधवार (19 अक्टूबर) को जारी किए गए हैं. इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े अंतर से शशि थरूर को मात दी है. 24 साल में पहली बार पार्टी को ऐसा अध्यक्ष मिला है जो नेहरू-गांधी परिवार से नहीं है.
My best wishes to Shri Mallikarjun Kharge Ji for his new responsibility as President of @INCIndia. May he have a fruitful tenure ahead. @kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2022
खड़गे 26 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार
मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं. 26 अक्टूबर से मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद का कार्यभार संभालेंगे. राजनीति में 50 साल से अधिक समय से सक्रिय खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष बनने वाले एस निजालिंगप्पा के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता और जगजीवन राम के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित नेता भी हैं.
ये भी पढ़ें-






















