एक्सप्लोरर

PM Modi on Mahakumbh: महाकुंभ के समापन पर PM मोदी ने क्यों मांगी माफी? लिखा- मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो...

PM मोदी ने लिखा कि महाकुंभ में जिस संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत को समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है।

PM Modi Blog on Mahakumbh: प्रयागराज में 45 दिनों तक चले भव्य महाकुंभ मेले का समापन हो गया. इस आयोजन में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. पीएम मोदी ने महाकुंभ के समापन पर एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महायज्ञ' बताया है. इसके साथ ही उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं में कमी को लेकर जनता से माफी भी मांगी है. 

पीएम मोदी ने महाकुंभ में व्यवस्थाओं में कमी को लेकर माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं जानता हूं, इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था. मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से, मां यमुना से, मां सरस्वती से. हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा. जनता जनार्दन, जो मेरे लिए ईश्वर का ही स्वरूप है, श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं.' 

Image

अमेरिका की दोगुनी से ज्यादा आबादी ने महाकुंभ में डुबकी लगाई: PM 

पीएम ने लिखा, 'ये कुछ ऐसा हुआ है, जो बीते कुछ दशकों में पहले कभी नहीं हुआ. ये कुछ ऐसा हुआ है, जो आने वाली कई-कई शताब्दियों की एक नींव रख गया है. प्रयागराज में जितनी कल्पना की गई थी, उससे कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे. इसकी एक वजह ये भी थी कि प्रशासन ने भी पुराने कुंभ के अनुभवों को देखते हुए ही अंदाजा लगाया था, लेकिन अमेरिका की आबादी के करीब दोगुने लोगों ने एकता के महाकुंभ में हिस्सा लिया, डुबकी लगाई.'

 

स्टडी का विषय बना है महाकुंभ: पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि प्रयागराज में हुआ महाकुंभ का ये आयोजन, आधुनिक युग के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए, प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए स्टडी का विषय बना है. आज पूरे विश्व में इस तरह के विराट आयोजन की कोई दूसरी तुलना नहीं है, ऐसा कोई दूसरा उदाहरण भी नहीं है. आज अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है. ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो देश का नया भविष्य लिखने जा रही है.

Image

जब मैं काशी चुनाव के लिए गया था... PM मोदी ने किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब मैं काशी चुनाव के लिए गया था तो मेरे अंतरमन के भाव शब्दों में प्रकट हुए थे और मैंने कहा था- मां गंगा ने मुझे बुलाया है. इसमें एक दायित्व बोध भी था, हमारी मां स्वरूपा नदियों की पवित्रता को लेकर, स्वच्छता को लेकर. प्रयागराज में भी गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम पर मेरा ये संकल्प और दृढ़ हुआ है. गंगा जी, यमुना जी, हमारी नदियों की स्वच्छता हमारी जीवन यात्रा से जुड़ी है. हमारी जिम्मेदारी बनती है कि नदी चाहे छोटी हो या बड़ी, हर नदी को जीवनदायिनी मां का प्रतिरूप मानते हुए हम अपने यहां सुविधा के अनुसार, नदी उत्सव जरूर मनाएं. ये एकता का महाकुंभ हमें इस बात की प्रेरणा देकर गया है कि हम अपनी नदियों को निरंतर स्वच्छ रखें, इस अभियान को निरंतर मजबूत करते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
पीएम मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, कलाकारों डेडिकेट किया Ashirwad Ka Diya सॉन्ग
पीएम मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, कलाकारों डेडिकेट किया Ashirwad Ka Diya सॉन्ग
PM Modi Birthday Live: PM मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई, राष्ट्रपति ने क्या कहा
LIVE: PM मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी बधाई, राष्ट्रपति ने क्या कहा
बच्ची को मिला सौतेले पिता का नाम और धर्म... सुप्रीम कोर्ट ने बदला 8 साल पुराना समझौता
बच्ची को मिला सौतेले पिता का नाम और धर्म... सुप्रीम कोर्ट ने बदला 8 साल पुराना समझौता

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर...', अमित शाह ने यूं दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
'सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर...', अमित शाह ने यूं दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
Embed widget