एक्सप्लोरर

#ModionABP: पीएम मोदी बोले- उर्जित पटेल ने मुझे 6-7 महीने पहले ही इस्तीफे के बारे में बता दिया था

पीएम मोदी ने कहा कि पटेल ने इस्तीफा देने से 6-7 महीने पहले ही इस बारे में बता दिया था. उन्होंने यह लिखित में भी दिया था. उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से लिख कर 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला दिया था.

PM Narendra Modi Interview: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया है. उर्जित पटेल के इस्तीफे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं पहली बार इस बात का खुलासा कर रहा हूं, उन्होंने मुझे (उर्जित पटेल) इस्तीफा देने से 6-7 महीने पहले ही इस बारे में बता दिया था. उन्होंने यह लिखित में भी दिया था. उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से लिख कर 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला दिया था." पटेल के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि आरबीआई गवर्नर ने अपने पीछे "महान विरासत" को छोड़ा है.
उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था. इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ऐसा कोई सवाल नहीं उठता. मैं स्वीकार करता हूं कि पटेल ने आरबीआई गवर्नर के रूप में अच्छा काम किया."
बता दें उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 तक था लेकिन 9 महीने पहले ही उन्होंने आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से कहा जा रहा था कि मोदी सरकार ने आरबीआई से सरप्लस पाने के लिए कानून की धारा 7 का इस्तेमाल किया था. इस आर्टिकल से सरकार को यह अधिकार है कि वह सार्वजनिक हित के मुद्दे पर आरबीआई को सीधे-सीधे निर्देश दे सकती है. सरकार के फैसले को आरबीआई मानने से इंकार नहीं कर सकता. जिसके बाद आरबीआई और सरकार के बीच के रिश्ते तल्ख हो गए थे.

पीएम मोदी ने जीएसटी पर क्या कहा है?

पीएम मोदी ने जीएसटी पर कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जब वित्त मंत्री हुआ करते थे तबसे जीएसटी की चर्चा हो रही थी. जीएसटी संसद में सर्वसहमति से पास हुआ था. जीएसटी के बाद से देश में टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी की तरफ से जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर कहा कि मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. जिसकी जैसी सोच उसके वैसे शब्द होते हैं.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में 30 से 40 फीसदी टैक्स वाली चीजें थीं, लेकिन अब उनपर कोई टैक्स नहीं लगता है. जीएसटी की वजह से समान सस्ते हुए हैं.''

#ModionABP: पीएम मोदी बोले- राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएगी हमारी सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर कहा है सिर्फ हार या जीत मापदंड नहीं होता है. पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है.'' उन्होंने कहा, ''अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था.'' पीएम ने आगे कहा, ''लहर सिर्फ जनता की आस्था और आकांक्षा की होती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी मोदी या अमित शाह से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ से बनी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का प्यार बीजेपी को मिला है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''2019 में गठबंधन पर बड़ी बड़ी बातें की जा रही हैं. विपक्ष सीटों का हिसाब नहीं करेगा तो गठबंधन कैसे बनेगा.'' पीएम मोदी ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं.

#ModionABP: पीएम मोदी बोले- राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएगी हमारी सरकार

राम मंदिर पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

पीएम मोदी ने कहा है, ''राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''कानूनी प्रक्रिया इसलिए धीमी है, क्योंकि वहां कांग्रेस के वकील हैं. जो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में रुकावट पैदा कर रहे हैं.''

पीएम मोदी ने कहा है, ''हमने बीजेपी के घोषणापत्र में कह रखा है कि राम मंदिर का फैसला संविधान के दायरे में ही होगा. राम मंदिर बीजेपी के लिए भावनात्मक मुद्दा है.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को इस मुद्दे पर रोड़े नहीं अटकाने चाहिए और कानूनी प्रक्रिया को अपनी तरह से आगे बढ़ने देना चाहिए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं की तरफ से जल्द राम मंदिर बनवाने की मांग उठी हैं.''

पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी? पाकिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. पाकिस्तान को सुधरने में वक्त लगेगा.'' उन्होंने कहा, ''सर्जिकल स्ट्रइक पर फैसला जोखिम भरा था. हमारी पहली चिंता सैनिकों की सुरक्षा थी और हमेशा रहेगी.''

#ModionABP: पीएम मोदी बोले- राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएगी हमारी सरकार

नोटबंदी पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं थी. नोटबंदी के लिए पूरे देश को पहले ही आगाह कर दिया गया था. पीएम मोदी ने कहा, ''काले धन पर देश को एक साल पहले अलर्ट कर दिया गया था.''

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी राज्यों की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी राज्यों की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget