एक्सप्लोरर

PM Modi Awards: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, अब तक इन देशों से मिल चुका है ये अवार्ड

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी 1997 के बाद से मिस्र की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री है. मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिलने के साथ उन्हें अब तक कुल 13 सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिल चुके है.

PM Modi Total Highest State Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे के बाद अब दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र में हैं. यह पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है और साथ ही 26 वर्षों में मिस्र का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं. मिस्र पहुंचने पर पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

यह सम्मान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. बता दें कि यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनियाभर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है. वहीं ऐसे भी अवार्ड है जो उन्हें कई संगठनों और फाउंडेशनों की ओर से मिले हैं. 

इन देशों की ओर से पीएम मोदी को मिला पुरस्कार

  1. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू: यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी को प्रशांत द्वीप देशों की एकता के लिए समर्थन देने और ग्लोबल साउथ के लिए नेतृत्व करने के लिए मई 2023 में दिया गया.  
  2. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व की मान्यता में फिजी का यह सर्वोच्च सम्मान मई 2023 में उन्हें दिया गया.
  3. पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार: पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरांगेल एस. व्हिप्स जूनियर की तरफ से एबाकल पुरस्कार से मई 2023 में सम्मानित किया गया.
  4. ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो: भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया था.
  5. अमेरिकी सरकार का 'लीजन ऑफ मेरिट' (संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों का पुरस्कार जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण सराहनीय आचरण के लिए दिया जाता है) पीएम मोदी को 2020 में मिला था.
  6. 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां': बहरीन ने पीएम मोदी को 2019 में इस सम्मान से नवाजा था.
  7. ऑर्डर ऑफ डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन: यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है. मालदीव ने यह सम्मान पीएम मोदी को वर्ष 2019 में दिया था.
  8. 'द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल: यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. पीएम मोदी को 2019 में इससे सम्मानित किया गया था.
  9. ऑर्डर ऑफ जायद: यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. पीएम मोदी को 2019 में इससे सम्मानित किया गया था.
  10. ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन: फिलिस्तीन ने 2018 में पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया था.
  11. आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार: यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. पीएम मोदी को 2016 में इस सम्मान से नवाजा गया था.
  12. ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद: सऊदी अरब ने 2016 पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाजा था.

संगठनों और फाउंडेशनों की तरफ से पीएम मोदी मिले ये पुरस्कार

  1.  कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स की ओर से पीएम मोदी को 2021 में 'ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है.
  2.  स्वच्छ भारत अभियान-2019 के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार दिया गया था.
  3.  चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड: यह पुरस्कार पीएम मोदी को 2018 में दिया गया था. यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है.
  4.  सियोल शांति पुरस्कार: दक्षिण कोरिया ने 2018 में पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया था. यह द्विवार्षिक रूप से दिया जाता है. मानव कल्याण, राष्ट्रों के बीच मेल-मिलाप और विश्व शांति में योगदान के के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Egypt Visit Live: 'ऑर्डर ऑफ द नाइल', पीएम मोदी को मिला मिस्र का सबसे बड़ा अवार्ड, राष्ट्रपति अल-सिसी ने किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
SIR के बाद 5 राज्यों में 2.29 करोड़ वोटर कम! यूपी में सबसे ज्यादा कटे नाम
SIR के बाद 5 राज्यों में 2.29 करोड़ वोटर कम! यूपी में सबसे ज्यादा कटे नाम
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वायरल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget