एक्सप्लोरर

हिमाचल के मंडी से BJP सांसद रामस्वरूप ने की खुदकुशी, पीएम मोदी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

मोदी ने कहा- राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं. मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.शर्मा का शव आज दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है. सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है.

Ram Swaroop Sharma Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत पर अपना दुख जाहिर किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि रामस्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे. उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा हुई है. शर्मा का शव आज दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है. सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है. मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है.

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया है?

पीएम मोदी ने लिखा है, ''रामस्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे. उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किए. उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा हुई. इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति.’’

 

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने भी ट्वीट कर रामस्वरूप को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा है, ''हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं. मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति शांति शांति.''

हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे- जयराम ठाकुर

रामस्वरूप शर्मा के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है, ‘’उनके निधन का समाचार मिला. हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे. हमें दुख है. वह मंडी से दो बार सांसद थे और इस बार चार लाख पांच हजार वोटों के अंतर से जीते थे.’’ सीएम जयराम ठाकुर ने बताया, ‘’शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. आत्महत्या की बातें सामने आई हैं. लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी.’’

स्टाफ कर्मियों ने दी थी पुलिस को जानकारी

रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ कर्मियों ने पुलिस को उनकी मौत की जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप शर्मा का कमरा अंदर से बन्द था और उन्होंने फांसी लगाई हुई थी. पुलिस के पहुंचने के बाद ही गेट तोड़ा गया. पुलिस ने यह भी बताया कि रामस्वरूप शर्मा को फांसी से उतारकर जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया. अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है. पुलिस अपनी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

In Details: दिल्ली से अयोध्या के बीच भी रफ्तार भरेगी बुलेट ट्रेन, सिर्फ तीन घंटों में पूरा होगा सफर

NCT बिल के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, आज केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे CM केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget