एक्सप्लोरर

PM Modi Jammu Visit: जम्मू के पल्ली पहुंचे पीएम मोदी, पंचायत सदस्यों से गांव तक पहुंच रहे विकास की ली जानकारी

PM Modi Jammu Visit: बातचीत के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन पंचों और सरपंचों से गांव तक पहुंच रहे विकास की जानकारी ली, वहीं इन्हें अपने-अपने गांव को और बेहतर बनाने के कुछ गुर भी दिए. 

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव में बने मॉडल पंचायत घर में पंचों और सरपंचों से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन पंचों और सरपंचों से गांव तक पहुंच रहे विकास की जानकारी ली, वहीं इन्हें अपने-अपने गांव को और बेहतर बनाने के कुछ गुर भी दिए. 

इसी बातचीत के दौरान प्रदेश के एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि इस गांव में कोई ढाबा नहीं है, इसलिए यहां पर जो भी सरकारी अमला पहुंच रहा था, उसके लिए यहां लंगर का इंतजाम किया गया था. जब प्रधानमंत्री ने इन पंचों और सरपंचों को इस लंगर के बारे में पूछा तो इन पंचों और सरपंचों ने बताया कि पहले कुछ दिनों तक यह लंगर पंचों और सरपंचों की तरफ से लगाया गया, लेकिन जैसे ही गांव वालों को यह पता लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और उससे पहले सरकारी अमला यहां पहुंच रहा है, तो गांव वालों ने यहां पहुंच रहे सभी सरकारी कर्मचारियों को खाना खिलाने की ठान ली. 

 सरकारी अमले को खाना खिलाने के लिए प्रत्येक घर से भोजन आता था

पंच और सरपंचों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि यहां पहुंच रहे सरकारी अमले को खाना खिलाने के लिए प्रत्येक घर से भोजन आता था. पीएम ने इस बात का जिक्र अपने संबोधन में भी किया है. पंचायत सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र आने वाले सभी मेहमानों के स्वागत के लिए हर परिवार से कम से कम 20 रोटियां आती थीं.
 
पल्ली पंचायत के सदस्यों ने पल्ली में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. वहीं, पीएम ने कृषि में सोलर पंप के इस्तेमाल के महत्व के बारे में इनसे बात की, साथ ही एलईडी बल्ब और सोलर कुकर के इस्तेमाल के बारे में भी चर्चा की. इसके अलावा पीएम ने प्राकृतिक खेती के लाभों पर भी प्रकाश डाला.

ये भी पढ़ें- 

Mann Ki Baat में बोले PM मोदी- टेक्नोलॉजी ने बदली जिंदगी, गांव-छोटे शहरों में लोग कर रहे डिजिटल पेमेंट

Hanuman Chalisa Row: किरीट सोमैया ने हमले के पीछे बताया शिवसेना का हाथ, संजय राउत बोले- मुंह में कागज डाल दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget