एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: किरीट सोमैया ने हमले के पीछे बताया शिवसेना का हाथ, संजय राउत बोले- मुंह में कागज डाल दूंगा

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर राजनीति बढ़ती जा रही है. इस मामले पर बीजेपी और शिवसेना आमने सामने हैं. बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमला हुआ उन्होंने शिवसेना की साजिश बताया.

Hanuman Chalisa Row:  महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाला मुद्दा गर्माता ही जा रहा है. इस मामले पर जमकर राजनीति हो रही है. कल बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमला हो गया और उनको चोट लग गई. उन्होंने इस हमले के पीछे शिवसेना का हाथ बताया. इस मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर किरीट सोमैया ज्यादा बोलेंगे तो उनके मुंह में कागज डाल दूंगा.

संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि किरीट सौमैया आईएनएस विक्रांत केस में आरोपी हैं. उन्होंने देश के साथ धोखा किया है. अगर जनता ने इस तरह के लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है तो बीजेपी को दर्द नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के लोगों को अगर दो पत्थर मार भी दिए तो क्या गलत किया. जो देशद्रोश के गुनाहगार हैं जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.

 

इसके साथ संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को भी घेरे में लेते हुए कहा कि अगर फणनवीस का महाराष्ट्र के लॉ एण्ड ऑर्डर के बारे में कोई सवाल है तो वो मुख्यमंत्री से मिलें. बाद में वो राष्ट्रपति के पास जाना है यूएन में जाना है जहां जाना है जाएं.

मुंबई पुलिस कर रही सरकार के दवाब में काम

तो वहीं खुद पर हुए हमले को लेकर किरीट सोमैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है. उनके फर्जी सिग्नेचर करके उन पर ही फर्जी मुकदमा लगवा दिया. उन्होंने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सरकार के दवाब में काम कर रही है. मुझ पर हमले की साजिश रचकर मेरी हत्या कराने की कोशिश की गई.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कराने को लेकर जुड़ा हुआ है. निर्दलीय विधायक नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. इसके बाद देर शाम को खार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सूचना के आधार पर खार पुलिस स्टेशन पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और उनको चोट आ गई. सोमैया ने आरोप लगाया कि उन पर ये हमला शिवसेना ने करवाया है.

BJP vs ShivSena: किरीट सोमैया पर हमले के बाद बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष- 'ऐसा फिर हुआ तो जवाब देंगे, हमारे कार्यकर्ता नहीं रहेंगे चुप'

Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा से मिलने पहुंचे BJP नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला- घायल, चप्पल और बोतलें भी फेंकी गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget