एक्सप्लोरर

PM Modi praised Acharya Pramod: 'एक बेटा मां के वचन के लिए जीवन कैसे खपा सकता है', कल्कि धाम से आचार्य प्रमोद की तारीफ में क्या बोले PM मोदी?

PM Modi in Kalki Dham: पीएम मोदी ने कहा कि आज कल्कि धाम की आधारशिला रखने पर जितना आनंद उन्हें हो रहा है, उससे अनेक गुना आनंद उनकी पूजनीय माता जी की आत्मा जहां भी होगी, उन्हें हो रहा होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (19 फरवरी 2024) को संभल में कल्कि धाम की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अभी आप सभी की उपस्थिति में मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है. मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा. पीएम मोदी कांग्रेस से हाल ही में निष्कासित किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम के निमंत्रण पर कल्कि धाम पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम की तारीफ भी की. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, साथियों पिछले दिनों जब प्रमोद कृष्णम जी निमंत्रण देने आए थे, जो बातें उन्होंने बताईं, उसके आधार पर कह रहा हूं कि आज जितना आनंद उन्हें हो रहा है, उससे अनेक गुना आनंद उनकी पूजनीय माता जी की आत्मा जहां भी होगी, उन्हें हो रहा होगा. मां के वचन के पालन के लिए एक बेटा जीवन कैसे खपा सकता है, ये प्रमोद कृष्णम जी ने दिखा दिया.

कल्कि धाम में 10 गर्भगृह होते- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, ''प्रमोद कृष्णम ने बताया कि ये धाम कई एकड़ में फैला है. यह एक ऐसा मंदिर होगा, जिसमें 10 गर्भगृह होंगे, इनमें 10 अवतार को विराजमान किया जाएगा. हमारे शास्त्रों में अलग अलग स्वरूपों के अवतार को प्रस्तुत किया है. हमने हर जीवन में ईश्वर की ही चेतना के दर्शन किए हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आचार्य प्रमोद जी ने कहा हर किसी के पास देने को कुछ न कुछ होता है. अच्छा हुआ नहीं दिया आपने. अगर कलयुग में सुदामा भी एक पोटली में चावल श्रीकृष्ण को देते तो वीडियो वायरल हो जाता, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हो जाती और ऑर्डर भी आ जाता.''

आज देश में मेडिकल कॉलेज भी बन रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है, तो दूसरी ओर शहरों में हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है. आज अगर मंदिर बन रहे हैं, तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं. आज विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं और रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget