एक्सप्लोरर

एमवी लीला के रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी ने की नौसेना की तारीफ, बोले- 'देश के समुद्र तट से 2000 किमी दूर...'

PM Modi in Jaipur: समुद्री लुटेरों ने सोमालिया तट के पास मालवाहक जहाज एमवी लीला को हाइजैक कर लिया था. इंडियन नेवी ने रेस्क्यू कर 21 लोगों को वहां से निकाला था, जिसमें 15 भारतीय थे.

PM Modi on Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने 5 जनवरी (शुक्रवार) को उत्तरी अरब सागर में सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला था. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय नौसेना की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले बहुत ही साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया. 

इंडियन नेवी के रेस्क्यू की तारीफ की

पीएम मोदी ने जयपुर में पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक के अखिल भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, "अरब सागर में आगे बढ़ रहे मर्चेंट वेसल से संकट मिलने का जैसे ही संदेश मिला, भारतीय नेवी और मरीन कमांडो तेजी से एक्टिव हो गए. इस जहाज पर 21 लोग थे जिसमें से 15 भारतीय थे. भारतीय समुद्री तट से करीब 2000 किमी दूर पहुंचकर इंडियन नेवी ने उन सबको संकट से बाहर निकाल लिया. आप सबसे वो वीडियो देखा होगा जिसमें उस जहाज के भारतीय कर्मचारी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं."

समुद्री लुटेरों ने जहाज को किया था हाईजैक

इस रेस्क्यू ऑपरेश के बाद नेवी की ओर से कहा गया कि समुद्री लुटेरे इंडियन नेवी की चेतावनी के बाद एमवी लीला जहाज को छोड़कर भाग गए. नौसेना के अधिकारियो ने बताया कि युद्धपोत आईएनएस चेन्नई की अगुआई में यह रेस्क्यू किया गया था. 5 जनवरी को दोपहर 3:15 बजे समुद्री लुटेरों ने एमवी लीला जहाज को हाईजैक किया था.

मालवाहक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ था. भारतीय नौसेना की ओर से कहा गया था कि हाईजैक हुए जहाज की निगरानी एयरक्रॉफ्ट P8I और प्रीडेटर MQ9B ड्रोन से की जा रही है. 

नेवी की ओर से जानकारी दी गई कि एमवी लीला नॉरफॉक जहाज ने हाईजैक होने के बाद यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर एक मैसेज भेजा था. जिसमें बताया था कि उस जहाज में कुछ अज्ञात हथियारबंद घुस गए हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर मालदीव की मंत्री के विवादित बयान को लेकर सलमान खुर्शीद बोले- 'हम विदेशी लोगों की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget