एक्सप्लोरर

Regional Craft: गुलाबी मिनाकारी वाले समानों की धूम, पीएम मोदी विदेशी मेहमानों को देते हैं ये खास बनारसी तोहफा

यूपी सरकार के One District One Product योजना में शामिल बेहद सुंदर गुलाबी मीनाकारी वाले सामानों को प्रमोट करने के लिए खुद प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरों में इन सामानों को ले जाना शुरू किया.

PM Modi Pramoting Regional Craft: प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक खास कला को आगे बढ़ाने में ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभा रहे हैं. दरअसल बनारस में गुलाबी मीनाकारी की कला सैकड़ों साल पुरानी है लेकिन पर्याप्त संरक्षण न मिलने के कारण इसके कलाकारों को बुरे दिन देखने पड़ रहे थे. लेकिन यूपी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल बेहद सुंदर गुलाबी मीनाकारी वाले सामानों को प्रमोट करने के लिए खुद प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरों में इन सामानों को ले जाना शुरू किया. प्रधानमंत्री इन सामानों को अपने खास मेहमानों को उपहार के रूप देते हैं. इससे इन सामानों की मांग बढ़ गई है.

सीएम योगी भी उपहार में देते हैं गुलाबी मीनाकारी वाले आर्ट पीसेज
सरकारी योजना ओडीओपी और जी.आई.उत्पाद के अंतर्गत आने वाले खूबसूरत गुलाबी मीनाकारी वाले उत्पादों को मुख्यमंत्री योगी भी अपने खास मेहमानों को उपहार में देते रहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के इन उपहारों का प्रभाव ये पड़ा है कि अब गुलाबी मीनाकारी वाले सामानों की देश और विदेशों में मांग बढ़ने लगी है. सीएम योगी ने आम लोगों से भी ये अपील की है की लोग गुलाबी मीनाकारी के सामानों को उपहार में देने के लिए इस्तेमाल करें.

महिलाएं चलाएंगी गुलाबी मीनाकारी का हुनर
गुलाबी मीनाकारी अपनी खूबसूरत कारीगरी से जहां पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. वही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मददगार भी साबित हो रही है. यूपी सरकार की "समर्थ " योजना के अंतर्गत महिलाओं को गुलाबी मीनाकारी का हुनर भी सिखाया जा रहा है. इस कला के प्रति सरकारी उपेक्षा के कारण कलाकार गुलाबी मीनाकारी से दूर हो रहे थे. लेकिन पुरुषों के साथ खासतौर से महिला प्रशिक्षण लेकर एक बार फिर इस प्राचीन कला से जुड़ रही हैं.

गुलाबी मीनाकारी का 65 दिनों का कोर्स
हस्तशिल्प विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सैय्यद अब्दुल्ला ने बताया कि गुलाबी मीनाकारी का हुनर सिखाने के लिए "समर्थ" नाम से  प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 65 दिनों का होता है. जिसमें सरकार प्रशिक्षुओं को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि भी देती है. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय द्वारा कराया जा रहा है।  

प्रोत्साहन राशि और सर्टिफिकेट
यूपी हस्तशिल्प विभाग के सहायक निदेशक सैयद अब्दुल्ला के अनुसार 2 अक्टूबर 2021 से प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है. अभी तक 60 महिलाएं  प्रशिक्षण ले चुकी है. जिसमें सीधे तौर पर करीब 70 प्रतिशत महिला काम करके आत्मनिर्भर बन रही हैं. जबकि बाकी पार्ट टाइम काम करके कमाई कर रही है.  प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता इसी बात से लगाई जा सकती है की इसमें वेटिंग लिस्ट चल रही है.  प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुख्ता बनाने के लिए के बायोमेट्रिक अटेंडेंस ,वीडियोग्राफी कराई जाती है. जिसमे 80 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य है. टीम प्रशिक्षुओं का असाइनमेंट करने के बाद पास करती है इसके बाद प्रोत्साहन राशि और सर्टिफिकेट  भी दिया जाता है.  

सीएम योगी की अपील
प्रशिक्षण दे रहे नेशनल अवार्डी श्री कुंज बिहारी ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने विदेशी मेहमानों को गुलाबी मीनाकारी का नायाब तोहफ़ा जरूर देते हैं. जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोगों को उपहार में गुलाबी मीनाकारी के समान देते रहते हैं. मुख्यमंत्री योगी के आम लोगों से गुलाबी मीनाकारी के समान उपहार स्वरूप देने की अपील करने से हस्त शिल्पियों के हुनर की मांग बढ़ी है  और गुलाबी मीनाकारी को  संजीवनी मिली है.

Indian Citizenship: नागरिकता नहीं मिलने पर 800 पाकिस्तानी हिंदुओं ने छोड़ा भारत, रिपोर्ट में किया गया दावा 

Shaheen Bagh: अतिक्रमण विरोधी अभियान रोकने से SC ने मना किया, कहा- मामला जहांगीरपुरी से अलग, इसे हाई कोर्ट में रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget