एक्सप्लोरर

'जानता हूं, व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन...', PM मोदी का ट्रंप को क्लियर मैसेज

अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत कभी किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं करेगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से इसकी भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं.

ट्रंप की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री का यह बयान आया है, जबकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं. यह व्यापार समझौता भारत के कृषि और डेयरी बाजार तक अधिक पहुंच की अमेरिका की मांग के बीच हो रहा है.

भारत अमेरिकी मांगों का कर रहा विरोध
अमेरिका मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और इथेनॉल जैसे उत्पादों पर शुल्क कम करने के साथ-साथ अपने डेयरी उत्पादों तक पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है. हालांकि, भारत इन मांगों का विरोध कर रहा है क्योंकि इनका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा.मोदी ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा.’’

वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में सिक्का जारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं.’’इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है.’’अमेरिका ने कच्चे तेल को लेकर रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत पर दबाव बनाने के मकसद से भारतीय वस्तुओं पर व्यापार शुल्क में और वृद्धि कर दी है.इस अवसर पर मोदी ने महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया.

खेती में AI के महत्व पर पीएम मोदी का फोकस
वर्तमान में (अमेरिका के साथ) व्यापारिक तनावों से इतर मोदी ने भारतीय कृषि के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसमें पोषण सुरक्षा, फसल विविधीकरण और जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों एवं प्रौद्योगिकी एकीकरण पर जोर दिया गया. उन्होंने कृषि प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग के एकीकरण पर जोर देते हुए सूखा-सहिष्णु, ताप-प्रतिरोधी और बाढ़-अनुकूल फसलें विकसित करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि फसल की पैदावार का पूर्वानुमान लगाने, कीटों की निगरानी करने और कृषि पद्धतियों का मार्गदर्शन करने के लिए हर जिले में वास्तविक समय पर निर्णय सहायता प्रणालियां सुलभ बनाई जा सकती हैं.

खेती को लेकर पीएम मोदी ने दिए सुझाव
पीएम मोदी ने फसल चक्र कैसे बदला जाए, किस मिट्टी के लिए क्या उपयुक्त है, उस पर अनुसंधान बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने किफायती मृदा परीक्षण उपकरण और प्रभावी पोषक तत्व प्रबंधन तकनीकों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया.उन्होंने सौर ऊर्जा चालित सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप सिंचाई प्रणाली और प्रिसिशन सिंचाई प्रणाली) की दिशा में प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि ड्रिप प्रणालियों और प्रिसिशन (सटीक) सिंचाई को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए.

किसानों की ताकत को राष्ट्रीय प्रगति की नींव- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों की ताकत को राष्ट्रीय प्रगति की नींव माना है. मोदी ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम-किसान, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान संपदा योजना’, 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) का निर्माण और हाल में शुरू की गई पीएम ‘धन धान्य योजना’ जैसी कई योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, ''हाल के वर्षों में बनाई गई नीतियां केवल सहायता के लिए नहीं, बल्कि किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए हैं. किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और राजस्व के नए स्रोत बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दोहराया.''

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी गति दी
पीएम मोदी ने कहा कि सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी गति दी है. ‘ई-नाम’ मंच ने किसानों के लिए अपनी उपज बेचना आसान बना दिया है. इस कार्यक्रम में स्वामीनाथन को याद किया गया, जिन्हें मोदी ने एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया और कहा कि उनका योगदान किसी भी युग से परे था. प्रधानमंत्री ने बाजरा जैसी भुला दी गईं फसलों पर स्वामीनाथन के दूरदर्शी ध्यान और खेती में रसायनों के अत्यधिक उपयोग के बारे में उनकी शुरुआती चेतावनियों को याद किया.

 स्वामीनाथन की सोच वास्तव में दूरदर्शी- मोदी
मोदी ने कहा, ‘‘डॉ. स्वामीनाथन का मानना था कि जलवायु परिवर्तन और पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान उन्हीं फसलों में निहित है जिन्हें भुला दिया गया है.’’उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे वैज्ञानिक के काम ने आज की जलवायु अनुकूलन प्राथमिकताओं का पूर्वानुमान लगाया था. मोदी ने यह भी याद दिलाया कि वर्षों पहले स्वामीनाथन ने ‘मैंग्रोव’ (खारे पानी में रहने में सक्षम समुद्री क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधे) के आनुवंशिक गुणों को चावल में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था, जिससे फसलों को जलवायु के प्रति अधिक लचीला बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘आज जलवायु अनुकूलन एक वैश्विक प्राथमिकता बन गया है जिससे स्पष्ट होता है कि स्वामीनाथन की सोच वास्तव में कितनी दूरदर्शी थी.’’
 
पीएम मोदी ने स्वामीनाथन का दिया उदाहरण
मोदी ने कहा कि स्वामीनाथन ने अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम किया. वहीं, वह पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य के बारे में भी समान रूप से चिंतित थे. उन्होंने दोनों उद्देश्यों में संतुलन बनाने और उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए ‘सदाबहार क्रांति’ (दूसरी हरित क्रांति) की अवधारणा पेश की. स्वामीनाथन ने ग्रामीण समुदायों और किसानों को सशक्त बनाने के लिए जैव-ग्रामों का विचार प्रस्तावित किया, साथ ही ‘सामुदायिक बीज बैंकों और भुला दी गई फसलों’ जैसे नवीन विचारों को बढ़ावा दिया.इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद, एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या स्वामीनाथन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की बिहार चुनाव से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर लगाया वोट चोरी का आरोप, कहा - 'अलग-अलग दिन क्यों होते हैं चुनाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget