एक्सप्लोरर

Watch: जब Punjab में खराब हो गई थी PM Modi की कार, तब किसने दी थी रात को पनाह, प्रधानमंत्री ने बताया

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पंजाब के फिरोजपुर में हुई सुरक्षा चूक के मसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी मामले की जांच कर रही है. इस समय टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा.

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पिछले महीने पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा में हुई चूक पर बुधवार को कहा कि इस विषय पर टिप्पणी करना अभी उचित नहीं है. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुरक्षा चूक के सवाल पर कहा, ''इस विषय में मैंने पूरी तरह मौन रखा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट स्वयं गंभीरता पूर्वक इस बात को देख रहा है. मेरा कोई भी वाक्य, प्रभाव पैदा करे यह उचित नहीं है. जो भी है सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की कमेटी निकालेगी जो सत्य होगा देश के सामने आएगा. हमें तब तक इंतजार करना चाहिए.''

इसी दौरान पीएम (PM Modi) ने एक पुराने वाकये का जिक्र किया. पीएम ने कहा, ''मेरा नॉर्थ भाग से बहुत निकट नाता रहा है. मैं पंजाब (Punjab)में बहुत रहा हूं. मैं पार्टी का काम वहां करता था. मैंने पंजाब के लोगों की वीरता देखी है. पंजाब के लोगों के दिल को जानता हूं. पार्टी के काम के लिए पंजाब (Punjab) में था, आतंकवाद उस समय काफी था, हालात खराब थे.  शाम के बाद कोई निकल नहीं पाता था. मैं शायद मोगा या तरणतारण में था.''

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ''कार्यक्रम में देरी हो गई. मैं और मेरा ड्राइवर साथ थे. दुर्भाग्य से मेरी गाड़ी खराब हो गई. उस समय एंबेसडर कार थी, पुरानी. धक्के भी लगाए, तभी खेत में दो तीन लोग थे, वो दौड़ते हुए आए. उन्होंने भी धक्के लगाने में मदद की. लेकिन गाड़ी नहीं चली. मैंने मकैनिक के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दूर होंगे मकैनिक. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आपको बुरा न लगे तो आप यहीं रुक जाइए. खेत में झोपड़ी है, यहीं रुक जाइए, यहीं खा लो. रात को रुक जाओ. सरदार परिवार था. जिस प्रकार से उन्होंने मुझे संभाला और कहा कि सुबह ही जाना. उन्हें पता चला कि मैं बीजेपी (BJP) का नेता हूं, तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हैं यहीं रुकिए. मैं रुका. सुबह उनका बेटा मकैनिक को लेकर आया. मैंने पंजाब का दिल देखा है. सरदार के भाव को जानता हूं.''

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा, ''कच्छ में काफी सरदार परिवार रहते हैं. लखपत में जब गुरुद्वारों का भूकंप से नुकसान हुआ तो, मैंने कहा कि वैसे ही गुरुद्वारा तैयार होना चाहिए. मेरा इतना लगाव रहा है. सिख भाइयों की वीरता के सम्मान के लिए मैंने काफी काम किए हैं. किसानों के लिए काम किए हैं.'' 

बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने पांच जनवरी को पंजाब (Punjab) का दौरा किया था लेकिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और एक रैली को संबोधित किए बगैर उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा था. दरअसल, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरूद्ध किये जाने के चलते एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला फंस गया था. इसको लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई थी और राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी.

UP Election 2022: अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की जोड़ी और चुनावों में ध्रुवीकरण पर क्या बोले PM Modi? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget