एक्सप्लोरर

MP के सांसद-विधायकों के साथ पीएम मोदी की पाठशाला, वन टू वन होगी बातचीत

PM modi MP Visit: प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में राज्य बीजेपी के सभी विधायक, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य मौजूद रहेंगे. पीएम सभी विधायक और सांसद के पास जाकर बैठेंगे और बात करेंगे.

PM modi MP Visit: मध्य प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. इसके बाद अब पीएम राजधानी भोपाल में विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पहुंचने लगे हैं. पीएम यहां विधायकों और सांसदों से वन टू वन चर्चा करेंगे.

नेताओं ने वन टू वन बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कुशाभाऊ ठाकरे के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. कार्यक्रम में दो मिनट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दो मिनट की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन होगा. मंच पर केवल पांच लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा.

भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी विधायकों और सांसदों की अलग-अलग टेबल पर जाकर उनसे बातचीत करेंगे. एक राउंड टेबल पर 5 लोग बैठेंगे और एक कुर्सी खाली रहेंगी, जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी संवाद के दौरान बैठेंगे. भाषण और संवाद के बाद प्रधानमंत्री 30 मिनट का ब्रेक लेकर कन्वेंशन सेंटर में बने ग्रीन रूम में रुकेंगे. पीएम इसके बाद परिसर में ही विधायकों और सांसदों के साथ डिनर में शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री राजभवन पहुंचेंगे, राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे.

नेताओं के गनमैन, पीए को जाने की अनुमति नहीं

कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में राज्य बीजेपी के सभी विधायक, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य मौजूद रहेंगे. इसमें केंद्र में प्रदेश से सभी मंत्री मौजूद रहेंगे. ये लोग हॉल की पहली लाइन में बैठेंगे. इनके बगल की लाइन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह बैठेंगे. इसके अलावा बीजेपी पदाधिकारियों में सिर्फ महामंत्री बैठक में शामिल होंगे.

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में नेताओं के गनमैन, पीए और स्टाफ को जाने की अनुमति नहीं होगी. सभागार परिसर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस की साइड से विधायक, सांसद और पदाधिकारी एंट्री करेंगे, वहीं पीएम मोदी राजभवन की ओर से प्रवेश करेंगे. इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को छोड़कर मध्य प्रदेश के सभी 163 विधायक, लोकसभा-राज्यसभा के 37 सांसद, महामंत्री सहित कुल 208 नेता ही मौजूद रहेंगे.

दो लाइन में लगी कुर्सियां

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंच के सामने दो लाइन में 40 कुर्सियां लगाई जाएंगी इसके बाद 32 टेबल लगाई गई हैं, हर टेबल पर सी शेप में पांच-पांच कुर्सियां लगाई गई है. वरिष्ठ मंत्री भी आगे की दो लाइन में लगी कुर्सियों पर बैठेंगे. कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बैठक व्यवस्था की गई है. विधायकों के बैठने का क्रम उनकी विधानसभा क्रमांक से तय होगा. बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं को यह पहले से बता दिया गया कि वे किस टेबल पर और किस नंबर की सीट पर बैठेंगे.

ये भी पढ़ें : PM Modi at Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी मंदिर के किए दर्शन; कैंसर हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget