एक्सप्लोरर

PM मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से की मुलाकात, यूक्रेन की स्थिति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई ने पीएम मोदी को यूक्रेन की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें चल रही शांति वार्ता भी शामिल है.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. यहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई ने पीएम मोदी को यूक्रेन की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें चल रही शांति वार्ता भी शामिल है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत के दौरान यूक्रेन, अफगानिस्तान, ईरान, इंडो-पैसिफिक, आसियान और भारतीय उप महाद्वीप में घटनाक्रमों व द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई.

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान यूक्रेन की स्थिति को लेकर हिंसा को जल्द समाप्त करने के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने के लिए भारत की तत्परता से अवगत कराया. इस दौरान रूसी विदेश मंत्री ने दिसंबर 2021 में आयोजित भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए निर्णयों की प्रगति पर पीएम मोदी को अपडेट किया.
 
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 37वां दिन है. इस बीच, यूक्रेन ने रूस की सीमा में घुसकर पहला हमला किया है. ये हमला बेलगोरोड के फ्यूल डिपो में हुआ है. बेलगोरोड के गवर्नर के मुताबिक, फ्यूल डिपो में आग यूक्रेन के अटैक हेलीकॉप्टर के हमले के चलते लगी है. यूक्रेन के दो अटैक हेलीकॉप्टर ने इस फ्यूल डिपो पर हमला किया था. हमले में डिपो में काम करने वाले दो कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है. 

ये भी पढ़ें- 

कुर्सी पर संकट के बीच इमरान खान की पार्टी को इस चुनाव में मिली जीत, पीएम बोले- जनता ने देशद्रोहियों को नकार दिया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिल्ली दौरे के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget