एक्सप्लोरर

PM Modi JP Nadda Meeting: BJP में बदलाव की तैयारी! 10 दिन में कुछ होगा बड़ा, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

BJP National President : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी महीने में ही होना था, जो आधा अप्रैल महीना बीतने के बाद भी लंबित है. जेपी नड्डा जनवरी, 2020 से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं.

BJP Party Elections : भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव होने वाले हैं. इसके लेकर पार्टी अपनी तैयारियों में लगी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार (17 अप्रैल) की सुबह पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की एक बैठक हुई. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अलग-अलग राज्यों में नियुक्त होने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों के नामों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति इस वजह से महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब तक 50 फीसदी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और संगठन का चुनाव पूरा नहीं हो जाता है, तब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता है.

इससे पहले बुधवार (16 अप्रैल) की रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच भी एक अहम बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान भी प्रदेश अध्यक्षों के नामों को लेकर चर्चा हुई.

करीब आधा दर्जन राज्यों में होना है अध्यक्ष का चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों पर चर्चा हुई. ऐसे में माना यह जा रहा है कि अगले एक हफ्ते से 10 दिन के भीतर अलग-अलग राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा (जहां पर अब तक नहीं हो पाया है.) इसके बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर तस्वीर भी साफ हो जाएगी.

जनवरी महीने में ही होना था पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस साल की शुरुआत में जनवरी महीने में ही होना था, जो आधा अप्रैल महीना बीत जाने के बाद भी लंबित है. पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी, 2020 से पद को संभाल रहे हैं.

पार्टी संविधान के मुताबिक जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी, 2023 में खत्म हो चुका है. लेकिन लोकसभा चुनाव और अन्य कई बड़े चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल बढ़ा दिया गया.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget