एक्सप्लोरर

अगले महीने फ्रांस की विजिट पर होंगे पीएम मोदी, दिल्ली चुनाव के बाद दौरा संभावित

PM Modi France Visit: फरवरी में फ्रांस में होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री पेरिस जा सकते हैं.

PM Modi-Emmanuel Macron Meeting: भारत और फ्रांस के बीच दो बड़े रक्षा सौदों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट के लिए पेरिस का दौरा कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी का ये दौरा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के खत्म होने के बाद हो सकता है. 

रूस के बाद अब फ्रांस भी भारत के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने घोषणा की थी कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरवरी 2025 में पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट के लिए आमंत्रित किया है. फ्रांस ने भारत को बहुत महत्वपूर्ण देश बताया. 

फ्रांस ने भारत को किया आमंत्रित 

फ्रांस ने फरवरी 2025 में पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. इस समिट में गलत सूचना और दुरुपयोग सहित प्रमुख एआई विषयों पर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रपति मैक्रों ने समिट के लक्ष्यों में भारत के संभावित प्रभाव और योगदान पर जोर दिया. 

'हो सकती है द्विपक्षीय मुलाकात'

सूत्रों ने बताया, "उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस जाएंगे और इस दौरान द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है. इसलिए दोनों पक्ष कुछ सौदों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं जो अंतिम चरण में हैं." इसके अलावा एक अन्य सोर्स ने भी इसकी पुष्टि की है. 

फ्रांस और भारत के बीच रक्षा सौदा

जिस रक्षा सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है उसकी कुल लागत लगभग 10 बिलियन डॉलर है. इसमें भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल एम फाइटर जेट्स और तीन एक्स्ट्रा स्कॉर्पीन कैटगरी की पारंपरिक पनडुब्बियां शामिल हैं. ये सौदे अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की मंजूरी के लिए पेश किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: जल्द भारत आने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप, कब होगी मोदी-ट्रंप की मुलाकात? अमेरिकी राजदूत ने बता दिया

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget