एक्सप्लोरर

जल्द भारत आने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप, कब होगी मोदी-ट्रंप की मुलाकात? अमेरिकी राजदूत ने बता दिया

When Will Meet PM Modi And Donald Trump: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप इसी महीने शपथ लेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है.

PM Modi Donald Trump Meeting: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. चर्चा इस बात को लेकर हो रही कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली मुलाकात कब होगी ? इन्हीं चर्चाओं के बीच भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने ट्रंप और मोदी की मुलाकात पर बड़ा खुलासा किया है.

एरिक गार्सेटी ने कहा कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में किसे-किसे बुलाया जा रहा है, उन्हें इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच पहली मुलाकात वाशिंगटन डीसी में होगी और दूसरी मुलाकात भारत में हो सकती है. एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत में QUAD के शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और ट्रंप के बीच दूसरी मुलाकात संभावित है.

जल्द अमेरिका का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

इसके साथ ही अमेरिकी राजदूत ने दोनों विश्व नेताओं पर कहा कि मोदी और ट्रंप एक दूसरे के बेहद करीबी हैं. यानि अमेरिकी राजूदत एरिक गार्सेटी के बयान से एक बात स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, हालांकि इस दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि न तो भारत की तरफ से हुई और न ही अमेरिका की तरफ से. ऐसे कयास एरिक गार्सेटी के उस बयान के मद्देनज़र लगाए जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी और ट्रंप के बीच पहली मुलाकात वॉशिंगटन में संभावित है.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर हो सकती है चर्चा

मोदी और ट्रंप की जब भी पहली मुलाकात होगी तो पूरी दुनिया की इस पर नज़र बनी रहेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही इकलौते ऐसे विश्व नेता हैं जो कि रूस और अमेरिका दोनों से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी बात को पुतिन और ट्रंप दोनों ही गंभीरता से सुनते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वो रूस और यूक्रेन का युद्ध रूकवा देंगे लेकिन उनके बयान देने के बावजूद भी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही एक ऐसे नेता होंगे जो रूस-यूक्रेन युद्ध को रूकवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए जब मोदी और ट्रंप मिलेंगे तो न सिर्फ पश्चिमी देश बल्कि खाड़ी देशों की भी नज़र इस मुलाकात पर बनी रहेगी. क्योंकि इज़रायल और हमास के बीच अभी तक जंग जारी है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, कहा- 'मेरे प्रेसिडेंट बनने से पहले ही...'

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget