एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: फिट इंडिया, हिंदू नववर्ष और रैपर के गाने का जिक्र, यहां पढ़ें पीएम मोदी के 'मन की बात'

Mann Ki Baat Episode 120: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 120वें मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश को हिंदू नववर्ष की बधाई दी.

Mann Ki Baat Episode 120: पीएम मोदी ने कहा, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है और आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है. 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी. यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है. मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं. पिछले कुछ सालों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा,  मैं आपको एक दिलचस्प आंकड़ा देता हूं. पिछले 7-8 साल में नए बने टैंक, तालाब और अन्य स्रोतों से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर उससे भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है.

पीएम मोदी ने शेयर किया MY-Bharat कलैंडर

पीएम मोदी ने कहा, युवा साथियों, मैं आज आपसे MY-Bharat के उस खास कलैंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस गर्मियों की छुट्टियों के लिए तैयार किया गया है. मैं इस कलैंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं. MY-Bharat के स्टडी टूर में आप ये जान सकते हैं कि हमारे 'जन औषधि केंद्र' कैसे काम करते हैं. आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं.

मशहूर रैपर हनुमानकाइंड के गाने का जिक्र

प्रधानमंत्री बोले, हमारे स्वदेशी खेल अब प्रसिद्ध संस्कृति के रूप में घुल-मिल रहे हैं. मशहूर Rapper Hanumankind को तो आप सभी जानते ही होंगे. आजकल उनका नया Song "Run It Up" काफी Famous हो रहा है. इसमें कलारिपयडू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को शामिल किया गया है. दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है.

फिट इंडिया कार्निवाल पर बोले पीएम मोदी

मन की बात में योग का जिक्र करते हुए एक इनोमेटिव आइडिया के रूप में पहली बार Fit India Carnival का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. इन सभी का एक ही लक्ष्य था -Fit रहना और Fitness को लेकर जागरूकता फैलाना.

पैरा गेम्स जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बताया कि  कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए खेलो पैरा गेम्स में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया. इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया. इससे पता चलता है कि Para Sports कितना Popular हो रहा है. मैं Khelo India Para Games में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget