एक्सप्लोरर

PM Modi Maharashtra Visit: मुंबई को ट्रैफिक से मिल जाएगी निजात! ऐसे प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करने पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, जानें पूरी डिटेल्स

Maharashtra Twin Tunnels Project: महाराष्ट्र में ट्विन टनल्स का निर्माण होने जा रहा है, जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को करेंगे.

PM Modi Bhoomi Poojan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 जुलाई) को मुंबई पर जहा रहे हैं. अपने दौरे के दौरान वो दो महत्वाकांक्षी अंडरग्राउंड ट्विन्स टनल प्रजेक्ट्स के लिए भूमि पूजन करेंगे. ये सुरंगें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के नीचे से गुजरेंगीं और उनका एलाइनमेंट एक जैसा होगा.

दो ट्विन्स टनल्स में से एक अंडरग्राउंड टनल है जो गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) का हिस्सा है और इसकी लागत 6,300 करोड़ रुपये है. इसका निर्माण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कर रहा है. जबकि, दूसरा प्रोजेक्ट ठाणे-बोरीवली ट्विन्स टनल्स का है, जिसकी लागत 19,257 करोड़ रुपये है और इसका निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) कर रहा है.

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल

फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएमएलआर यानि गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल 12.2 किमी तक का होगा और हर सुरंग 4.7 किमी. लंबी होगी. सुरंगों की गहराई 20 मीटर से 220 मीटर के बीच होगी. ये सुरंगे एसजीएनपी और आरे फोरेस्ट से होकर गुजरेंगीं.

सुरंगों का निर्माण टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से किया जाएगा और इनके अंदर वेंटिलेशन, बिजली और रोशनी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि सुरंगों का फाइनल डायमीटर 13 से 15 मीटर के बीच होगा, जिससे यह देश की सबसे बड़ी बेलनाकार सुरंग बन जाएगी.

मौजूदा समय में, व्यास के मामले में देश की सबसे बड़ी सुरंग मुंबई तटीय सड़क परियोजना (एमसीआरपी) के लिए बनाई जा रही है, जिसका फाइनल डायमीटर 12 मीटर है. दो नई सुरंगें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के नीचे से गुजरेंगी और इनका अलाइनमेंट लगभग समान होगा.

जीएमएलआर सुरंग को पश्चिमी उपनगरों में आरे फोरेस्ट के अंदर फिल्म सिटी को पूर्वी उपनगरों में भांडुप में खिंदी पाड़ा से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. बीएमसी ने इस काम को पूरा करने के लिए 2028 तक का टारगेट रखा है.

ठाणे बोरिवली ट्विन टनल्स

11.8 किलोमीटर लंबी ठाणे-बोरीवली सुरंग भी एसजीएनपी के नीचे से गुजरेगी. ये पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली को पूर्व में ठाणे से जोड़ेगी. इस परियोजना से दोनों जगहों के बीच की दूरी 12 किमी. कम हो जाएगी. मौजूदा दूरी 23 किलोमीटर की है. इन सुरंगों के निर्माण को दो पैकेजों में विभाजित किया गया है. पहले पैकेज की लागत 7,178 करोड़ रुपये होगी, जबकि दूसरे पैकेज की लागत 5,879 करोड़ रुपये होगी.

ये भी पढ़ें: आने वाली है अच्छी खबर! बजट से पहले पीएम मोदी संग नीति आयोग और अर्थशास्त्रियों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget