एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, संगम से दिया एकता का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 फरवरी, 2025) को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने पूरी दुनिया को एकता और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 फरवरी, 2025) को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती का विधिवत पूजन कर पूरी दुनिया को एकता और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीएम ने पूरी श्रद्धा के साथ स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इसके बाद उन्होंने मां गंगा की आरती की और संगम में अक्षत, पुष्प और फल अर्पित किए.

पूजा-अर्चना के बाद आरती उतारी
संगम स्नान से पहले पीएम मोदी ने विधिवत पूजा-अर्चना की. जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया. स्नान के बाद संगम तट पर तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में विशेष पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान उन्होंने काला कुर्ता और भगवा पटका पहना हुआ था. पीएम मोदी ने संगम में चुनरी, फूल और नैवेद्य अर्पित किया और भव्य आरती भी उतारी

विशेष योग में किया संगम स्नान
पीएम मोदी का संगम स्नान बेहद खास दिन पर हुआ. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन भीष्माष्टमी का था, जो गुप्त नवरात्रि के दौरान आता है. इस दिन देवी पूजन और पूर्वजों के तर्पण का विशेष महत्व होता है. इसी शुभ संयोग में पीएम मोदी ने पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया

श्रद्धालुओं के साथ किया स्नान, नहीं लगा कोई प्रतिबंध
पीएम मोदी के आगमन के बावजूद संगम घाट पर स्नान जारी रहा. प्रशासन ने किसी भी श्रद्धालु को स्नान से नहीं रोका. पीएम मोदी ने भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह त्रिवेणी संगम में स्नान किया, जिससे घाट पर “हर-हर गंगे” और “मोदी-मोदी” के जयकारे गूंज उठे.

योगी आदित्यनाथ ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से हेलिकॉप्टर से अरैल घाट आए. अरैल घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया, फिर पीएम विशेष बोट से संगम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कुंभ की व्यवस्थाओं पर सीएम योगी से जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया.

महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. प्रशासन के अनुसार, वीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो रही है.

महाकुंभ से पहले पीएम मोदी ने किए थे कई विकास कार्य
महाकुंभ से पहले, 13 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने प्रयागराज में 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. इनमें रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन, फ्लाईओवर, चौड़ीकरण, घाटों का सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट, सीवरेज सिस्टम और बिजली आपूर्ति जैसी कई योजनाएं शामिल थीं. इसके अलावा, अक्षयवट कॉरिडोर, सरस्वती कूप कॉरिडोर, बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर का भी शुभारंभ किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज दौरे को महाकुंभ के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. पीएम के स्नान, पूजा-अर्चना से महाकुंभ की आध्यात्मिकता व धार्मिक आस्था को और मजबूती मिली है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
65 पाकिस्तानियों के खिलाफ भारत में बड़ी कार्रवाई, 1970 से जम्मू में जमाया था अड्डा
65 पाकिस्तानियों के खिलाफ भारत में बड़ी कार्रवाई, 1970 से जम्मू में जमाया था अड्डा
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियों चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियों चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget