एक्सप्लोरर

जल जीवन मिशन: कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, कहा- लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों को नहीं दिखी पानी की किल्लत

जल जीवन मिशन: पीएम मोदी ने कहा कि देश में लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों को कभी पानी की किल्लत महसूस नहीं हुई, क्योंकि उनके घरों में उनके स्विमिंग पूल में पानी था.

जल जीवन मिशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'जल जीवन मिशन के 2 वर्ष' ई-पुस्तिका, जल जीवन कोश और जल जीवन मिशन मोबाइल एप्लिकेशन का विमोचन किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसपर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि देश में लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों को कभी पानी की किल्लत महसूस नहीं हुई, क्योंकि उनके घरों में उनके स्विमिंग पूल में पानी था.

जल जीवन मिशन को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए गए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’पूज्य बापू और लालबहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे. मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखो गांवों के लोग ग्राम सभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं. ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उत्साह, उर्जा से सफल बनाया जा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है. ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है. इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जनभागीदारी है. जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए आज कई और कदम भी उठाए गए हैं.’’

देश के शहर और गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित हुए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप पर मिल जाएंगी. गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे. एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, अपना सहयोग दिया है. आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं. करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है. 40 हजार से ज़्यादा ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला लिया है. खादी की बिक्री भी कई गुना ज़्यादा हो रही है.’’

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- गांधी के देश में हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं

केरल में बाल विवाह का कड़वा सच, 2019 में 15-19 साल की लड़कियों की मां बनने की दर 4 फीसद से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget