एक्सप्लोरर

PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का किया उद्घाटन, 3 वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

PM Modi Bengaluru Visit: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दी और मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन किया, जिससे शहर का नेटवर्क 96 किमी से अधिक हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के KSR रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो चरण-2 परियोजना के आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन मेट्रो है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक और 16 स्टेशन हैं. इसकी लागत लगभग 7,160 करोड़ रुपये है.

इस येलो लाइन के खुलने के साथ बेंगलुरु में चालू मेट्रो नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है, जो इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को सेवा प्रदान करता है. अधिकारियों के अनुसार, पीली लाइन से होसुर रोड, सिल्क बोर्ड जंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी जंक्शन जैसे कई अत्यधिक भीड़भाड़ वाले जगहों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है.

बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला

PM मोदी ने बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला भी रखी. ऑरेंज लाइन के नाम से भी जानी जाने वाली मेट्रो चरण-3 का निर्माण अनुमानित 15,611 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. यह बुनियादी ढांचा परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करेगी. चरण-3 में दो गलियारे या लाइनें होंगी. इसमें जेपी नगर चौथा चरण से केम्पापुरा (32.15 किलोमीटर) और होसाहल्ली से कदबागेरे (12.5 किलोमीटर) शामिल है.

HAL हवाई अड्डे जाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी का अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बेंगलुरु जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वे बैंगलोर मेट्रो चरण-3 की आधारशिला रखेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा स्टेशन तक येलो लाइन का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से HAL हवाई अड्डे जाएंगे और वहां से 2.45 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'बस, अब बहुत हुआ...', आर्मी चीफ ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का प्लान कैसे हुआ था तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget