एक्सप्लोरर

दो दिन, तीन राज्य और हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं, ये है पीएम मोदी के दौरे का पूरा शेड्यूल

PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

PM Modi 3 States Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (01 मार्च) से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के 2 दिन के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी एक-दो मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे जहां उनका 2,40,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने का कार्यक्रम है.

बयान में कहा गया, ‘‘ एक मार्च सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री झारखंड के धनबाद के सिन्‍द्री पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.’’ ये विकास परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं.

सिन्‍द्री उर्वरक संयंत्र देश को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिन्‍द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है. बयान में कहा गया है, “ इससे देश में हर साल लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा. गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्‍प के बाद यह देश में दोबारा चालू होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है. गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों को क्रमशः दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया था.”

इसके अलावा, प्रधानमंत्री झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. परियोजनाओं में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं.

बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा. बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री तीन ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे जिनमें देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बदामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से ज्यादा डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू करना शामिल हैं.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री झारखंड में उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (एसटीपीपी), चतरा की यूनिट-1 (660 मेगावाट) सहित महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 7500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस परियोजना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा.

‘पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान’ के अनुसार, मोदी रामगढ़ जिले में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के उत्तरी उरीमारी कोल हैंडलिंग संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे.

झारखंड से रवाना होकर पहुंचेंगे पश्चिम बंगाल

प्रधानमंत्री का दोपहर में झारखंड से रवाना होने और पश्चिम बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है जहां वह हुगली के आरामबाग में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बयान में कहा गया है, ‘‘ दो मार्च को सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे, जहां वह 15,000 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.’’

दोपहर ढाई बजे प्रधानमंत्री बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बयान में कहा गया है कि बाद में प्रधानमंत्री बिहार के बेगुसराय पहुंचेंगे जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देशभर में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

ये भी पढ़ें: विपक्ष के गढ़ में PM मोदी के ताबड़तोड़ प्रोग्राम, पहले झारखंड फिर ममता बनर्जी के बंगाल में जाने का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Sri Lanka Prison Riot: श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
Telangana Voter List Row : 'BLO को धमकाया, वोटर रजिस्ट्रेशन रोका'! तेलंगाना में BJP के आरोपों से मचा सियासी तूफान
'BLO को धमकाया, वोटर रजिस्ट्रेशन रोका'! तेलंगाना में BJP के आरोपों से मचा सियासी तूफान

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget