एक्सप्लोरर

PM Modi Jammu Visit Live: 'चुनौती को दे दी चुनौती, मुसीबतें आईं, हम डटे रहे', चिनाब रेल ब्रिज उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी

Jammu Chenab Rail Bridge Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं. उन्होंने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया. आप यहां लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

Key Events
PM Modi Jammu Kashmir Visit Live Updates Katra Srinagar Vande Bharat Anji Khad Chenab Rail Bridge Inauguration Photos Videos PM Modi Jammu Visit Live: 'चुनौती को दे दी चुनौती, मुसीबतें आईं, हम डटे रहे', चिनाब रेल ब्रिज उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन
Source : X

Background

Chenab Rail Bridge Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर होंगे. वे चिनाब नदी पर बने रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है. पीएम मोदी इसके साथ-साथ जम्मू कश्मीर को करोड़ों रुपए की परियाजनाओं की सौगाद देंगे. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की यह पहली जम्मू कश्मीर यात्रा होगी.

प्रधानमंत्री चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और देश के पहले ‘केबल-स्टेड रेलवे पुल’ अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे दो वंदे भारत ट्रेनों (पहली कटरा से श्रीनगर और दूसरी कश्मीर से कटरा) को हरी झंडी दिखाएंगे. मोदी त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

कश्मीर को रेल मार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की परियोजना पर काम 1997 में शुरू हुआ था. हालांकि, भूवैज्ञानिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण परियोजना को पूरा करने की समयसीमा कई बार बढ़ाई गई, जिससे इसकी लागत बढ़ गई और यह 41,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि में पूरी हो पाई.

कुल 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना के 209 किलोमीटर हिस्से का काम विभिन्न चरणों में पूरा किया गया. 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड-बारामूला खंड का पहला चरण अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ. इसके बाद 18 किलोमीटर लंबा बनिहाल-काजीगुंड खंड जून 2013 में, 25 किलोमीटर लंबा उधमपुर-कटरा खंड जुलाई 2014 में और 48.1 किलोमीटर लंबा बनिहाल-संगलदान खंड पिछले वर्ष फरवरी में पूरा हुआ. 46 किलोमीटर लंबे संगलदान-रियासी खंड का काम भी पिछले साल जून में पूरा हो गया था, जबकि रियासी और कटरा के बीच 17 किलोमीटर का हिस्सा बचा था, जो आखिरकार पिछले साल दिसंबर में पूरा हुआ.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर राफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 1,952 करोड़ रुपये से अधिक होगी.

14:21 PM (IST)  •  06 Jun 2025

PM Modi Jammu Visit Live: जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए मदद की घोषणा की. उन्होंने कहा, ''जिन घरों  शेलिंग से  बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें 2 लाख रुपए मिलेंगे. जिन घरों के आंशिक नुकसान हुआ है उनको एक लाख रुपए मिलेंगे. आज दुनिया भारत के डिफेंस इको सिस्टेंम की चर्चा कर रही है. इसका कारण मेक इन इंडिया है.''

14:18 PM (IST)  •  06 Jun 2025

PM Modi Jammu Visit Live: पाक ने पर्यटकों पर करवाया आतंकी हमला - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया. उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था,  कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया. पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं.''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget