एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट, इस संगठन ने दी है धमकी

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि, पीएम मोदी के दौरे को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस को हर स्थिति से निपटने के आदेश जारी किए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं. इससे पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. लेकिन कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. 

सिख फॉर जस्टिस की धमकियां
दरअसल हिमाचल प्रदेश पुलिस को सिख फ़ॉर जस्टिस की तरफ से कुछ धमकियां मिली थीं, जिसके बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि हिमाचल के चम्बा जिला की सीमाएं जम्मू कश्मीर के साथ लगती हैं. जिसे देखते हुए हिमाचल को भी अलर्ट पर रखा गया है. सिख फ़ॉर जस्टिस की धमकियों को लेकर हिमाचल पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है. झंडे विवाद के बाद सिख फ़ॉर जस्टिस ने 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने की चेतावनी दी है. 

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि, पीएम मोदी के दौरे को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस को हर स्थिति से निपटने के आदेश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सिख फ़ॉर जस्टिस की धमकियों के खिलाफ पुलिस को लीगल ओपिनियन मिल गया है. पुलिस सिख फ़ॉर जस्टिस के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी. सिख फ़ॉर जस्टिस व पन्नू के नाम से लगातार हिमाचल को धमकियां मिलती रही हैं. 

सुरक्षाबलों पर हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर के पास शुक्रवार को आतंकियों की फायरिंग के बाद मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद से लैस दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया था. इस मुठभेड़ में CISF के एक अधिकारी भी शहीद हो गए और दो पुलिसकर्मियों सहित नौ अन्य घायल हो गए. इसके बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. इस हमले को लेकर DGP दिलबाग सिंह ने कहा था कि, दोनों आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते का हिस्सा थे और उनकी घुसपैठ प्रधानमंत्री मोदी की रविवार को पंचायती राज दिवस पर जम्मू-कश्मीर के दौरे को बाधित करने की एक ‘‘बड़ी साजिश’’ हो सकती है.

ये भी पढ़ें - 

Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी अवैध निर्माण को चिन्हित करने के दिये निर्देश

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी तक आज पेट्रोल- डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget