एक्सप्लोरर

तीन राज्यों में नए सीएम चेहरे पर क्या कुछ बोले पीएम मोदी? बेरोजगारी पर भी दिया बयान

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गरीबों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है.

PM Modi On Congress: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं और वैश्विक संकटों के बावजूद भारत ने महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए काफी लचीलापन दिखाया है.

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार सृजन करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि निवेश की जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है. देश ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है. फिलहाल सरकार आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले राजनीतिक दलों ने गरीबों का विश्वास तोड़ा, लेकिन वह गरीबों का भरोसा नहीं तोड़ेंगे. वहीं पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तारीफ करते हुए कहा, "बीजेपी एक कैडर आधारित पार्टी है. यहां हर कोई जमीनी स्तर से आगे आया और उसका लक्ष्य स्पष्ट है. मैं भी कड़ी मेहनत और समर्पण से ऊपर उठा हूं."

मुख्यमंत्री चयन को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सरप्राइज किए जाने पर भी जवाब दिया. दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ऐसे चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिनके नाम की चर्चा भी नहीं थी. मध्य प्रदेश में मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया.

इसको लेकर पीएम ने कहा, ''नई पीढ़ियों और नए खून को अवसर देना जरूरी है. यह लोकतांत्रिक मंथन ही हमारी पार्टी (BJP) को जीवंत बनाता है और हमारे कार्यकर्ताओं में आकांक्षा और उम्मीदों की लौह जलाए रखता है. उन्हें लगता है कि कड़ी मेहनत के बल पर वे भी पार्टी में ऊपर उठ सकते हैं.''

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारी पार्टी में ये कोई नया चलन नहीं है. मैं खुद सबसे बड़ी मिसाल हूं. जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना तो मुझे पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था. मैं विधानसभा में चुना तक नहीं गया था."

'गांरटी महज शब्द नहीं'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके लिए गांरटी महज कोई शब्द या एक वादा नहीं है. गारंटी की बात से वह बाध्य हो जाते हैं. यह उन्हें आगे बढ़ने और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि गांरटी शब्द उन्हें अपना सबकुछ देने के लिए प्रेरित करता है.

'भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य'
उन्होंने कहा, "मैं एक योजना के साथ काम कर कर रहा हूं. मेरी प्राथमिकता देश को आगे ले जानी की है. सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. मैं लोगों के अनुभव से सीखता हूं और जो अच्छा होता है, वह काम करता हूं. हमारा विश्वास इच्छा सूची में नहीं बल्कि कार्य सूची में है."

उन्होंने आगे कहा, "आज सभी क्षेत्रों में बेहतर काम हो रहा है. मेरे सभी फैसलों में देश पहले होता है. मुझे शासन में सुधार लाना पसंद है." पीएम ने दावा किया कि पिछले 10 साल में विकास का काम तेजी से हो रहा है. 

दुनियाभर में भारत का अहम किरदार
विदेश नीति को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की एक सशक्त आवाज है. किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि यहां जी20 जैसा शिखर सम्मेलन हो सकता है. आज दुनियाभर में भारत एक अहम भूमिका निभा रहा है. हमारा मानना है कि कूटनीति में ईमानदारी से बात होनी चाहिए.  

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में AAP के नेता बन पाएंगे राघव चड्ढा? जगदीप धनखड़ ने खारिज किया अनुरोध, क्या बोली पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget