एक्सप्लोरर

PM Modi Corona Meeting: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर अलर्ट रहने को कहा, पेट्रोल-डीजल का मुद्दा भी उठाया

PM Modi on Corona Virus: मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से अलर्ट पर रहने के लिए कहा है. उन्होंने ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न की.

PM Modi review meeting with State CMs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना महामारी को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. ये बैठक उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि बीते दो सालों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है. कोरोना काल में जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर काम किया है उसने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि अभी ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती पूरी तरह से टली नहीं है. कोरोना के नए वेरिएंट किस तरह से फैल रहे हैं ये हम यूरोप के देशों में देख रहे हैं.

अलर्ट रहने की है जरूरत

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमने अपने देश में कोरोना के हालात को बेहतर रखा है इसके बाद भी जिस तरह के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इससे हमें अलर्ट रहने की जरूरत है. जिस तरह से कुछ महीनों पहले कोरोना की लहर आई है हमने बहुत कुछ सीखा है. 2 साल के अंदर कोरोना से जुड़े हर पक्ष में मजबूती देने काम काम किया है. तीसरी लहर में कही भी हालात बिगड़ने की ख़बर नहीं आई.

बच्चों का टीकाकरण हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि लंबे समय बाद स्कूल खुले हैं और कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. बच्चों में कोरोना के मामले आ रहे हैं. लेकिन अब बच्चों को भी वैक्सीन मिल रही है सभी बच्चों को टीका हमारी प्राथमिकता है. जिसके लिए हमें स्कूल में ड्राइव भी चलानी होगी. टीचर और परिजनों को भी इसके लिए तैयार रहना होगा. तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामले देखे हैं. उसके बाद भी हमने काम के साथ कोरोना को कंट्रोल किया था.

इनफेक्शन को पहले ही रोकना हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के नियमों का पालन करना है ये भी ध्यान रखना है पैनिक न फैले. अगर कोई गैप है तो उसका पता किया जाए उसको भरा जाए. कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ते भी रहेंगे और राश्ते भी निकालते रहेंगे. भारत ने कोरोना के खिलाफ ये लंबी लड़ाई लड़ी है. केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर मुकाबला किया है आगे भी करना ही होगा

पेट्रोल और डीजल की कीमत का मुद्दा

इस बैठक में पीएम ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का बोझ लोगों पर कम हो इसके लिए केंद्र ने टैक्स कम किया था. केंद्र ने राज्यों से आग्रह किया था कि टैक्स कम कर दिया जाए. कुछ राज्यों ने तो टैक्स कम कर दिया लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को राहत नहीं दी. इस वजह से इन राज्यों में आज भी दाम ज्यादा है. उन्होंने कहा कि जो राज्य टैक्स से पैसा काटते हैं उनको नुकसान तो होता ही है ऐसे राज्यों ने अपने लोगों की भलाई के लिए टैक्स में कमी की. गुजरात और कर्नाटक के पड़ोसी राज्यों ने टैक्स में कमी नही करके ज्यादा पैसा कमा लिया.उन्होंने कहा कि वो किसी की आलोचना नहीं कर रहे बल्कि आपके राज्यों के नागरिकों की भलाई के लिए अपील कर रहा हूं. अभी भी अपील करता हूं ये राज्य टैक्स कम करके अपने नागरिकों को राहत दें.

ये भी पढ़ें: Corona पर मुख्यमंत्रियों के साथ महामंथन के बाद बोले PM Modi, 'हमें इंफेक्शन को शुरुआत में ही रोकना हैं'

ये भी पढ़ें: NCR Corona Cases: एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामलों पर ऐसे लगेगी लगाम, जानें- प्रशासन की क्या है खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget