एक्सप्लोरर

Bengaluru-Mysuru Highway: कांग्रेस 'मोदी की कब्र खोदने' का सपना देख रही, जबकि हम... 10 लेन वाले एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद बोले PM

PM Modi In karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कर्नाटक में अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं.

PM Modi Inaugurates Bengaluru-Mysuru Highway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 मार्च) को कर्नाटक में 10 लेन के बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड को छह लेन का बनाना शामिल है. 119 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के बाद एक रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक की जनता मुझे आशीर्वाद दे रही है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में लगातार विकास कर रही है. पीएम ने कहा कि आज पूरे देश भर में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, कर्नाटक की जनता का प्यार डबल इंजन की सरकार ब्याज सहित चुकाएगी. उन्होंने कहा कि आज इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से देश के युवा गर्व से भरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि देश में ऐसे और एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे. पीएम ने कहा कि अब बेंगलुरु से मैसूर तक समय आधे से भी कम हो गया है.

'लोग भारी ट्रैफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब...'

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "बेंगलुरु और मैसूर कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं. एक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है तो दूसरा ट्रेडिशन के लिए. दोनों शहरों को तकनीक के माध्यम से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है." उन्होंने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्राफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी.

'कांग्रेस ने गरीब आदमी को तबाह कर दिया'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. जो पैसा गरीब के विकास के लिए था उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था. कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है." उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'मोदी की कब्र खोदने' का सपना देख रही है. कांग्रेस 'मोदी की कब्र खोदने' में व्यस्त है जबकि मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने और गरीबों के जीवन को आसान बनाने में व्यस्त है.

'जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया...'

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख-दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी.  इस​के बाद बीजेपी की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, "गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का लगातार प्रयास किया."

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु-कुशलनगर के बीच चार लेन के राजमार्ग की आधारशिला भी रखी. 92 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना को तकरीबन 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उनके बीच यात्रा के समय को करीब पांच घंटे से घटाकर सिर्फ ढाई घंटे करने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- वोटिंग में 12 राज्यों के पुरुषों को पछाड़ा, 73 सीटों पर दबदबा फिर भी 27 साल से क्यों लटका है महिला आरक्षण बिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget