एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गुजरात में की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत, वडनगर स्टेशन का हुआ कायाकल्प, जानें खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज देशभर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. टीयर टू और टीयर थ्री शहरों के रेलवे स्टेशन भी अब वाई पाई सुविधा से लैस हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को कई परियोजनाओं की सौगात दी. गांधीनगर में रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्धाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने गांधीनगर-वाराणसी ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. रोबोटिक, नेचर और एक्वाटिक पार्क का भी उद्धाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने नए रूप में वडनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे. गुजरात के मेहसाणा जिले का वडनगर भी प्रधानमंत्री का गृहनगर है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज वडनगर भी विस्तार का हिस्सा बन चुका है. मेरी तो वडनगर स्टेशन से कितनी ही यादें जुड़ी हैं. नया स्टेशन वाकई बहुत आकर्षक लग रहा है. इस नई ब्रॉडगेज लाइन के बनने से वडनगर-मोढेरा-पाटन हेरिटेज सर्किट अब बेहतर रेल सेवा से कनेक्ट हो गया है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की ज़रूरत 20वीं सदी के तौर-तरीकों से पूरी नहीं हो सकती. इसलिए रेलवे में नए सिरे से रिफॉर्म की जरूरत थी. हमने रेलवे को सिर्फ एक सर्विस के तौर पर नहीं बल्कि एक असेट के तौर पर विकसित करने के लिए काम शुरु किया. आज इसके परिणाम दिखने लगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का लक्ष्य सिर्फ कंक्रीट के स्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं है, बल्कि आज देश में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है जिनका अपना कैरेक्टर हो.

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के स्वाभाविक विकास के लिए मनोरंजन के साथ-साथ उनके सीखने और उनकी क्रिएटिविटी को भी स्पेस मिलना चाहिए. साइंस सिटी एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो री-क्रिएशन और री-क्रिएटिविटी को आपस में जोड़ता है. इसमें ऐसी री-क्रिएशनल एक्टिविटीज हैं जो बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती हैं.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साइंस सिटी में बनी एक्वाटिक्स गैलरी तो और भी आनंदित करने वाली है. ये देश के ही नहीं बल्कि एशिया के टॉप एक्यूरियम में से एक है. एक ही जगह पर दुनियाभर की समुद्री जैव विविधता के दर्शन अपने आप में अद्भुत अनुभव देने वाला है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “रोबोटिक्स गैलरी में रोबोट्स के साथ बातचीत आकर्षण का केंद्र तो है ही, साथ ही ये रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने के लिए हमारे युवाओं को प्रेरित भी करेगा. बच्चों के मन में जिज्ञासा जगाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget