एक्सप्लोरर

BJP Executive Meeting: हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

BJP National Executive Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया.

BJP Meeting Hyderabad: हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive Meeting) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया. कार्यकारिणी की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों को पहली पंक्ति में बैठाया गया है. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद पहुंचने पर ट्वीट कर कहा कि, "भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद के गतिशील शहर में उतरे. इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे." 

पीएम मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री अपने भाषण में से आने वाले समय में पार्टी के लिए एक रोडमैप देने की उम्मीद है, खासकर जब गुजरात जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बता दें कि, ये पहली बार है जब कोविड-19 महामारी के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की पूर्ण भागीदारी के साथ बैठक हो रही है. पिछली बैठक जो नवंबर 2021 में हुई थी, उसमें नेता शारीरिक रूप से और साथ ही साथ वर्चुअली उपस्थित रहे थे. बीजेपी की इस बैठक से पहले पूरे हैदराबाद शहर में पार्टी के झंडे और बैनर लगे हैं. पोस्टरों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है. 

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

ये बैठक हैदराबाद (Hyderabad) इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हो रही है. इसमें पीएम मोदी (PM Modi) के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं. बैठक से पहले पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किये जाएंगे. एक राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण का है. साथ ही 'हर घर तिरंगा' की कवायद पर चर्चा के लिए हैदराबाद में बीजेपी (BJP) की बैठक हो रही है. हमारी 20 करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना है. 

ये भी पढे़ं- 

BJP Meeting In Hyderabad: वसुंधरा राजे ने बताया बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानें तेलंगाना को लेकर क्या कहा?

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में आए हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट को भेजी पत्र याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget