एक्सप्लोरर

'भारत की अध्यक्षता में दिखेगा BRICS का नया रूप', पीएम मोदी का ऐलान सुन गदगद हो जाएंगे छोटे देश

PM Modi in BRICS Summit 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और सभी देशों से इसके खिलाफ मिलकर, बिना किसी नरमी के लड़ने की अपील की.

PM Modi in BRICS Summit 2025: ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में हुए 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का दृष्टिकोण पूरी मजबूती से रखा. उन्होंने कहा कि जब भारत को ब्रिक्स की अध्यक्षता मिलेगी, तो यह संगठन 'सहयोग और स्थिरता के लिए मजबूती और इनोवेशनच' के एक नए विचार के साथ आगे बढ़ेगा.  पीएम मोदी ने कहा, भारत की BRICS अध्यक्षता में ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता मिलेगी. उन्होंने कहा, BRICS का अर्थ होगा- सहयोग और स्थिरता के लिए लचीलेपन और इनोवेशन का निर्माण करना. हम इस मंच को मानवता पहले की भावना और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाएंगे.

भारत देगा ब्रिक्स को नई पहचान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स को एक नया उद्देश्य मिलेगा, जो दुनिया में सहयोग, मजबूती और स्थायित्व को बढ़ावा देगा. यह केवल एक मंच नहीं रहेगा, बल्कि सभी विकासशील देशों की उम्मीदों का केंद्र बनेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां कुछ देश जलवायु परिवर्तन को केवल आंकड़ों में मापते हैं, वहीं भारत इसे अपने संस्कारों में जीता है. भारत के लिए क्लाइमेट जस्टिस कोई विकल्प नहीं बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है, क्योंकि पृथ्वी का स्वास्थ्य और मनुष्य का स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने जोर दिया कि जैसा आत्मविश्वास विकसित देशों में भविष्य को लेकर दिखता है, वैसा ही आत्मबल विकासशील देशों में भी होना चाहिए. कोविड महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकट ने हमें सिखाया है कि न तो वायरस वीसा लेकर आते हैं और न ही समाधान पासपोर्ट देखकर चुने जाते हैं.

छोटे देशों की आवाज होगी मजबूत
मोदी ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि दुनियाभर की संस्थाओं में छोटे और विकासशील देशों की भी सुनी जाए. उन्होंने कहा कि भारत इस बात का समर्थन करता है कि सबको बराबर का हक और भागीदारी मिलनी चाहिए. बैठक में नई तकनीक जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह तकनीक केवल अमीर देशों तक सीमित न रहे, बल्कि सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए.

आतंकवाद पर मोदी का सख्त संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद आज पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने इस साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा, यह सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर हमला था. उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को पैसा, प्रशिक्षण या पनाह देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस मुद्दे पर कोई दोहरा रवैया नहीं चलना चाहिए. भारत इस बात के लिए ब्रिक्स का आभार व्यक्त करता है कि उसने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की.

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशों से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ बिलकुल भी सहनशीलता न रखी जाए. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ भारत की नहीं है, बल्कि पूरे संसार की जिम्मेदारी है.

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget