एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: पीएम मोदी ने बैठक में अफगानिस्तान पर की विस्तार से चर्चा, फिलहाल वेट एंड वॉच की नीति अपनाएगी सरकार

India Stand On Afghanistan Crisis: मंगलवार को तालिबान नेता और सरकार के बीच पहली औपचारिक मुलाकात के बाद विपक्ष की तरफ से रूख साफ करने की मांग की जा रही है.

India Stand On Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के मुद्दे पर बुधवार की रात प्रधानमंत्री आवास पर करीब तीन घंटे लम्बी बैठक चली. इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल हुए. पीएम मोदी के साथ इस बैठक में अफगानिस्तान के हालात पर विस्तार से चर्चा हुई.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने और भारतीयों को निकालने के कूटनीतिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई. आतंकियों के नए संगठन और उनसे भारत के बढ़ते ख़तरे के मद्देनज़र भी बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. लेकिन सरकार की प्राथमिकता फ़िलहाल अफ़ग़ानिस्तान में फंसे भारतीय और अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार का स्वरूप है. भारत ने फ़िलहाल दुनिया के अन्य देशो की तरह ही वेट एंड वॉच की नीति अपनाई हुई है.

अफगानिस्तान पर भारत ने अभी तक अपना रूख साफ नहीं किया है. हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह कहा था कि सरकार का ध्यान भी वहां पर फंसे हुए नागरिकों की वापसी पर है. लेकिन, मंगलवार को तालिबान नेता और सरकार के बीच पहली औपचारिक मुलाकात के बाद विपक्ष की तरफ से रूख साफ करने की मांग की जा रही है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कहा कि सरकार यह बताएं कि क्या वह तालिबान को एक आतंकी संगठन मानती है या नहीं. उमर ने कहा कि अगर वह आतंकी समूह है तो फिर क्यों आप उसके साथ बात कर रहे हैं? अगर आप उसे आतंकी संगठन नहीं नहीं मानते हैं तो संयुक्त राष्ट्र जाएं और वहां से उसे आतंकी संगठन की लिस्ट से हटवाएं. पहले अपना मन बना लें.

कतर में तालिबान नेता के साथ भारतीय राजदूत की पहली बार औपचारिक मुलाकात मंगलवार को हुई. सरकार की तरफ से खुद इस बारे  जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस दौरान अफगाननिस्तान में फंसे भारतीय की सुरक्षा और उनकी वापसी पर चर्चा की गई. इस बीच, तालिबान के साथ बात करने को लेकर सरकार अब विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है.

ये भी पढ़ें:

Omar On Taliban: तालिबान से बात करने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा केन्द्र पर निशाना, पूछा- क्या आप उसे मानते हैं आतंकी संगठन?

Afghanistan Crisis: काबुल एयरपोर्ट बंद होने के बाद अफगानिस्तान सीमा पर देश छोड़ने वालों की लगी भारी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget