एक्सप्लोरर

'PM को करप्शन से नफरत नहीं', सत्यपाल मलिक के सनसनीखेज दावे पर सियासी तूफान, राहुल गांधी का तंज

Satya Pal Malik On PM Modi: जम्मू-कश्मीर और कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने एक ताजा इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Rahul Gandhi On Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री जी को करप्शन से कोई बहुत नफरत नहीं है. सत्यपाल मलिक ने हाल ही एक इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी को करप्शन से नफरत नहीं है.

सत्यपाल मलिक पूर्ण राज्य के तौर पर जम्मू-कश्मीर के आखिरी राज्यपाल रहे थे. उनके कार्यकाल में ही वहां पर आर्टिकल 370 को खत्म किया गया था. बाद में राज्य को दो हिस्सों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित कर इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया था.

सत्यपाल मलिक का बड़ा दावा

हाल ही में सत्यपाल मलिक ने द वायर पर वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को करप्शन से कोई बहुत नफरत नहीं है. उसका बड़ा सबूत है कि मैंने गोवा में उनसे शिकायत की कि ये करप्शन हो रहा है, लो लेवल करप्शन हो रहा है. तीन दिन बाद उन्होंने खुद मुझे फोन करके कहा कि सत्यपाल भाई आपकी जानकारी गलत है.' मैंने पूछा, 'आपने किससे मालूम किया, उन्होंने कहा कि फला आदमी से मालूम किया.' मैंने कहा कि ये आदमी तो खुद चीफ मिनिस्टर के घर में बैठकर पैसे ले रहा है. उसके एक हफ्ते बाद मेरा ट्रांसफर कर दिया गया तो मैं कैसे मान लूं कि उनको (पीएम मोदी) करप्शन से दिक्कत है.

सत्यपाल मलिक के इसी बयान को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. प्रकाशित इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री जी को करप्शन से कोई बहुत नफरत नहीं है.'

पीएम को जम्मू-कश्मीर की जानकारी नहीं- मलिक

सत्यपाल मलिक के राज्यपाल रहते हुए ही साल 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था. सत्यपाल मलिक ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी नहीं है. साथ ही यह भी दावा किया कि जब पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें चुप रहने को कहा था. 

मलिक ने दावा किया कि सीआरपीएफ ने जवानों को ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट मांगा था, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया. हमले के दिन ही मैंने प्रधानमंत्री से कहा था कि ये हमारी गलती से हुआ था. अगर हम एयरक्राफ्ट दे देते तो ये न होता. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा तुम अभी चुप रहो.

यह भी पढ़ें

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बढ़ेंगी मुश्किलें? RSS नेता राम माधव ने इस मामले में भेजा मानहानि का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget