एक्सप्लोरर

PM Modi in Gujarat: 'मेरा सूरत, मिनी हिंदुस्‍तान, 80 हजार घर', पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो चुका है. पीएम ने अपने दौरे की शुरुआत सूरत में रोड शो से की. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

PM Modi In Surat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुजरात पहुंचे हैं. दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने आज सूरत में रोड शो (Surat Road Show) किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी ने सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सूरत चार 'P' का उदाहरण है. पीपल, पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप (People, Public, Private & Partnership) यही मॉडल सूरत (Surat) को विशेष बनाता है. अगर सूरत शहर की ब्रांडिंग हो गई तो हर सेक्टर और कंपनी की ब्रांडिंग अपने आप हो जाएगी. सूरत का नाम आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में शामिल है. उन्होंने कि आज हिंदुस्तान के हर एक कोने के लोग सूरत की धरती पर रहते हैं. सूरत मिनी हिंदुस्तान है."

'सूरत में गरीबों के लिए बनाए गए 80 हजार घर'

पीएम मोदी ने कहा, "सूरत ने बहुत अधिक प्रगति की है. आज हम अक्सर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में सूरत का गर्व से जिक्र करते हैं. सूरत में दो दशकों में सीवरेज ट्रीटमेंट की शानदार क्षमता बनी है. सूरत में गरीबों के लिए 80 हजार घर बनाए गए. डबल इंजन की सरकार बनने के बाद घर बनाने में तेजी आई है. गरीबों और मिडल क्लास को दूसरी अनेक सुविधाएं मिलने लगी हैं."

संबोधन में आयुष्मान भारत योजना का जिक्र

प्रधानमंत्री ने संबोधन में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में 4 करोड़ गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है. इनमें, 32 लाख गुजरात के हैं और 1.25 लाख मरीज सूरत के हैं. पीएम स्वनिधी योजना के तहत देश के लगभग 35 लाख साथियों को बैंकों से बिना गारंटी के लोन मिल चुका है. आपने बिल गेट्स का आर्टिकल पढ़ा होगा. उन्होंने इसका उल्लेख किया है. इस योजना से गुजरात के 2.5 लाख साथियों और सूरत के 40 हजार लोगों को फायदा पहुंचा है."

ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार (Diamond Trade in Surat) से देश के अनेक परिवारों का घर चलता है. ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट जब पूरा हो जाएगा तो सूरत विश्व के सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक डायमंड ट्रेडिंग रूप में जाना जाएगा. वो दिन दूर नहीं जब सूरत दुनियाभर के डायमंड कारोबारियों और कंपनियों के लिए एक आधुनिक ऑफिस स्पेस के रूप में पहचाना जाएगा. इतना ही नहीं, कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार ने सूरत पावरलूम मेगा क्लस्टर की स्वीकृति दे दी है. इससे प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा."

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने कहा, "सूरत के लोगों ने एयरपोर्ट के लिए लंबे संघर्ष को देखा है. तब जो दिल्ली में सरकार थी हम उनको बताते बताते थक गए कि सूरत को एयरपोर्ट की क्यों जरूरत है, आज देखिए कितनी ही फ्लाइट यहां से चलती है और कितने ही लोग हर रोज यहां एयरपोर्ट पर उतरते हैं. आपको याद होगा यही स्थिति मेट्रो को लेकर भी थी, लेकिन आज जब डबल इंजन की सरकार है तो स्वीकृति भी तेज गति से मिलती है और काम भी उतनी ही तेजी से होता है."

29 सितंबर का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे. अहमदाबाद पहुंचकर मोदी सीधे राजभवन जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. आज रात को ही पीएम मोदी जीएमडीसी मैदान में गरबा में शामिल होंगे. आपको बता दें कि 29 सितंबर की रात पीएम मोदी राजभवन में बिताएंगे.

30 सितंबर का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर यानी शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह करीब 10.15 बजे होगा. यहां खास बात यह है कि पीएम मोदी खुद भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सवार करेंगे और कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. इसके बाद पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन के 2 रूट कालूपुर से सुबह 11.30 बजे शुरू करेंगे. वहीं दोपहर 12.30 बजे मोदी अहमदाबाद के एईएस मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. 30 की शाम पीएम मोदी अंबाजी मंदिर में पूजा अर्चना करे लिए जाएंगे और अंबाजी में नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे. रात में अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार से काफ़ी नाराज़ हैं पूर्व सैनिक, बोले- फडणवीस आजकल नहीं दे रहे तवज्जों

ये भी पढ़ें- Abortion Rights Judgement: अविवाहित महिला को भी 24 हफ्ते तक का गर्भ गिराने का अधिकार, SC ने 'मैरिटल रेप' को भी दी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget