एक्सप्लोरर

वडनगर को पीएम मोदी की सौगात: 600 करोड़ का अस्पताल, टीकाकरण के लिए इंद्रधनुष योजना शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने वडनगर पहुंचते ही पीएम मोदी ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी संपन्न की. अपने स्कूल श्रीबीएन हाईस्कूल में भी पुरानी यादों को ताजा कर पीएम कुछ भावुक होते हुए दिखे.

नई दिल्लीः गुजरात दौरे के दूसरे दिन अपने गांव वडनगर के लिए पीएम मोदी ने सौगातों का पिटारा खोला है. पीएम मोदी ने वडनगर के लिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाला अस्पताल बनवाने का आदेश दिया है. वहीं छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए इंद्रधनुष योजना भी शुरू की है. अपने दो दिन के गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी करीब-करीब 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन कर रहे हैं.

हर घर के लिए टीकाकरण मिशन मिशन इंद्रधनुष के लिए पीएम मोदी ने वडनगर के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब मिलकर इसे सफल बनाएं. हर महीने सातों दिन यह मिशन चलाया जाएगा ताकि हर घर के बालक-बालिकाओं, छोटे बच्चों को टीका लगाया जा सके और उन्हें बीमारियों से मुक्त रखा जा सके.

वडनगर में पीएम ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की प्रधानमंत्री मोदी ने वडनगर पहुंचते ही पीएम मोदी ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी संपन्न की. अपने स्कूल श्रीबीएन हाईस्कूल में भी पुरानी यादों को ताजा कर पीएम कुछ भावुक होते हुए दिखे. उनका ये स्कूल श्री वडनगर नागरिक मंडल संचालित करती है. प्रधानमंत्री मोदी करीबन 7 साल बाद अपने मूल गांव वडनगर पहुंचे थे जो मेहसाणा जिले का प्राचीन गांव है.

भरूच में भी रखी बैराज की नींव/ अंत्योदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई वडनगर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरुच में नर्मदा नदी के बैराज की नींव रखी. भरुच में भी प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावा सूरत में उधना और बिहार में जयनगर के बीच अंत्योदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यहां अंत्योदय एक्सप्रेस की शुरुआत को रेलवे की बेहतर पहल बताते हुए पीएम ने कहा कि इस बार छठ पूजा के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी के बड़े एलान
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि, 'यूरिया का इस्तेमाल सिर्फ खेती में हो इसके लिए हमने यूरिया की 100% नीम कोटिंग का फैसला लिया है ताकि केमिकल फैक्ट्रियों में यूरिया का प्रयोग रोका जा सके. किसानों की मदद के साथ-साथ चोरी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यूरिया की नीम कोटिंग दोहरा फायदा देगी.
  • पीएम मोदी ने आज कहा कि चाहे देश को लूटने वाले कितने भी खड़े हों जीत ईमानदारी की ही होगी.
कल भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ पीएम मोदी ने दो दिन की गुजरात यात्रा शुरू की थी. एक महीने में तीसरी बार पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर है जिसे दिसंबर में आने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. 17 सितंबर को भी पीएम मोदी गुजरात आए थे और सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का शुभारंभ किया था. गौरतलब है कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी था.

  वडनगर के लोगों के प्रेम ने मुझमें देश सेवा करने की नई ऊर्जा भर दी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अपने गांव पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- आज जो कुछ भी हूं इसी मिट्टी की वजह से हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget