एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR को PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेस-वे के नए सेक्शन का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और UER-II का उद्घाटन किया. जानिए कैसे ये परियोजनाएं ट्रैफिक जाम कम कर यात्रियों को राहत देंगी और कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (17 अगस्त 2025) देश की राजधानी दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने रोहिणी में रोड शो भी किया.  इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे. करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर की यातायात समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

UER-II प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद दिल्ली से गुजरने वाले लाखों लोगों की ज़िंदगी आसान हो जाएगी. पहले सिंघु बॉर्डर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक की दूरी तय करने में लगभग ढाई घंटे लगते थे. अब यह सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा. रोजाना दिल्ली में प्रवेश करने वाले करीब 3 लाख वाहनों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे न सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि प्रदूषण और समय की बचत भी होगी.

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन

10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली सेक्शन को बनाने में लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह हिस्सा शिव मूर्ति चौक से द्वारका सेक्टर-21 और फिर वहां से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक फैला है. इस सेक्शन की खासियत है इसमें यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, डीएमआरसी की ब्लू और ऑरेंज लाइन है. वहीं आने वाला बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को आपस में जोड़ते हुए यह मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का बेहतरीन उदाहरण है.

दिल्ली-एनसीआर के लिए गेम-चेंजर

सरकार का दावा है कि ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होंगी. द्वारका एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए राहत का बड़ा साधन बनेगा. UER-II दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों से ट्रैफिक का दबाव कम करेगा. इससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग ने बेशर्मी की सारी हदें पार की', केसी वेणुगोपाल ने लगाए गंभीर आरोप, EC ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)
Dhurandhar की Actress, Sara Arjun भी पहुंची Sadhguru के आश्रम; यहीं से की है पढ़ाई
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | T20 World Cup | Mahashivratri | Operation Sindoor | Delhi Pollution
T20 World Cup 2026: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कोलंबो स्टेडियम से देखिए पल-पल की रिपोर्ट |IND Vs PAK

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर शशि थरूर का रिएक्शन वायरल
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर थरूर का रिएक्शन वायरल
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
How to Clean Grapes Properly: क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
Embed widget