एक्सप्लोरर

नाश्ते के बहाने बीजेपी सांसदों की क्लास लगा रहे हैं पीएम मोदी, तय होती है सबकी जिम्मेदारी

मोदी अलग-अलग ग्रुप्स में सभी सांसदों से मिल रहे हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इन बैठकों में शामिल हुए.

नई दिल्ली: दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी अलग-अलग ग्रुप्स में सभी सांसदों से मिल रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने सबकी ज़िम्मेदारी भी तय कर दी है, इस चेतावनी के साथ कि कभी भी परीक्षा ली जा सकती है. सांसदों को पीएम मोदी नाश्ते पर बुलाते हैं. कुछ उनकी सुनते हैं और फिर अपने मन की सुनाते हैं. अब तक पांच ऐसी मीटिंग हो चुकी है. जबकि दो और बाक़ी हैं.

11 जुलाई को हुई बैठक रही दिलचस्प

पीएम नरेन्द्र मोदी और उन सांसदों की बैठक सबसे दिलचस्प रही, जो मंत्री रहे हैं. चाहे वे केन्द्र में मंत्री रहे हों या फिर राज्य सरकारों में. ये मीटिंग 11 जुलाई को हुई थी. पीएम मोदी की पिछली सरकार में जो मंत्री थे, लेकिन इस बार नहीं बनाए वे थोड़े असहज थे. मोदी ने कहा कि आपमें से कोई, कभी भी मंत्री बन सकता है. बैठक में उन्होंने बताया कि आप लोगों को संसदीय कमेटियों में जगह दी जाएगी. कमेटी में रहते हुए आपकी रिपोर्ट और आपकी सिफ़ारिशों को हम देखेंगे. मोदी ने कहा कि आपके अनुभव से हमें सरकार चलाने में मदद मिलेगी. पहले मंत्री रह चुके एक सांसद मोदी से पूछना चाहते थे कि इस बार उन्हें मौका क्यों नहीं मिला ? लेकिन उनकी बात मन में ही रह गई.

3 जुलाई को हुई थी पहली बैठक सबसे पहली मीटिंग 3 जुलाई को हुई. पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ी बिरादरी के सांसदों के साथ नाश्ता किया. उनसे गप शप किया. लोकसभा चुनाव जीतकर आए नेताओं ने सबसे पहले अपना परिचय दिया. फिर मोदी ने बताया कि इस समाज की क्या दिक़्क़तें हैं और जन प्रतिनिधि के रूप में आप सबको क्या करना है. चुनाव प्रचार के दौरान मोदी खुद को भी पिछड़ी बिरादरी का ही बताते रहे थे. 4 जुलाई को मोदी ने दलित और आदिवासी समाज के सांसदों के साथ मीटिंग की. ये बैठक सबसे लंबी चली. हिंदी पट्टी के एमपी से उन्होंने कहा कि दलितों को पार्टी से जोड़े रखना बड़ी चुनौती है. उन्होंने अपने सांसदों से लगातार इनसे संवाद बनाए रखने को कहा. हर बैठक में मोदी इस बार टीचर की भूमिका में रहे. ये भी कहा कि वे बीच बीच में टेस्ट भी लेते रहेंगे. उन्होंने सांसदों से कहा कि जो भी इस मीटिंग की बात को गंभीरता से नहीं लेगा, उसे लेने के देने पड़ सकते हैं.

12 जुलाई को पीएम ने बीजेपी की महिला सांसदों के संग नाश्ता किया दस जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी ने युवा और पहली बार चुन कर आए एमपी के साथ बैठक की. उन्हें संसदीय नियम क़ानून को समझने को कहा. मोदी ने कहा लोकसभा की बैठक से कोई ग़ैर हाज़िर न रहे. आप संसद में जो सवाल पूछेंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट कार्ड बनेगी. मोदी ने कहा कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सबका भविष्य तय होगा. 12 जुलाई को पीएम ने बीजेपी की महिला सांसदों के संग नाश्ता किया. उन्हें लडकी की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करने को कहा. अपने अपने इलाक़ों में पद यात्रा करने की सलाह दी. पीएम मोदी जानते हैं कि एल के आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरूण जेटली जैसे प्रखर सांसदों के न होने से उनकी ज़िम्मेदारियॉं बढ़ गई हैं. इसीलिए वे ख़ुद सबसे मिल कर, उन्हें समझ कर गुरू मंत्र दे रहे हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इन बैठकों में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें-

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी- संजय पासवान

जानिए साक्षी-अजितेश मामले से जुड़ी हर बात, देखिए किसने क्या कहा और क्या हुए खुलासे

मुंबई: 2 दिन बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा 2 साल का दिव्यांश, BMC ने बंद किया सर्च ऑपरेशन

गोवा में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायकों में से 3 को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget