एक्सप्लोरर

PM मोदी ने मीडिया चैनलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की, तीन मुद्दों पर जागरुकता फैलाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मीडिया चैनलों के संपादकों और मालिकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की और कोरोना वायरस के खिलाफ कैंपेन चलाने के लिए कहा.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खतरे के चलते जहां सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत बढ़ती जा रही है वहीं देश में 23 राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति के बावजूद आज सड़कों पर और घरों के बाहर लोगों की भीड़ नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर नाराजगी जाहिर की और लोगों से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने के लिए कहा. वहीं आज कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने मीडिया चैनलों के मालिकों और संपादकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए चर्चा की.

इस चर्चा में एबीपी न्यूज़ के सीईओ अविनाश पांडे भी शामिल हुए. चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया चैनलों से जनता में तीन मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी चैनल जनता के बीच इन तीन मुद्दों को लेकर जाएं और कोरोना वायरस से लड़ने में सरकारों का साथ दें.

अपने पहले मुद्दे में पीएम मोदी ने मीडिया चैनलों से कहा कि वो जनता के बीच #StayatHome को प्रमोट करें. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया चैनल डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करें. इसके साथ ही जनता को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के तरीकों को लेकर भी जानकारी दें. प्रधानमंत्री ने आज मीडिया चैनलों से इस पर कैंपेन चलाने के लिए कहा है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग अलग क्षेत्रों के लोगों से चर्चा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सुझाव भी दिया था, जिसे वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली थी.

ये भी पढ़ें लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, 1000 रुपये फाइन या 6 महीने की जेल देश में कोरोना अभी स्टेज-2 में है, स्टेज-3 बेहद खतरनाक है, ये एहतियात बरतें- अपनी-दूसरों की जिंदगी बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget