एक्सप्लोरर

Lucknow: योगी के घर दूसरी बार पीएम मोदी करेंगे डिनर मीटिंग, यूपी के मंत्रियों को देंगे शासन चलाने का मंत्र

Dinner Meeting in Lucknow: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे. PM उनको सुशासन, समन्वय और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे.

PM Modi And CM Yogi Dinner: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और उनके मंत्रियों के साथ डिनर मीटिंग करेंगे. ये डिनर लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर आयोजित किया जा रहा है. योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार उनके घर जाएंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को इस भोज के लिए न्योता दिया था. पीएम मोदी दूसरी बार यूपी के सीएम के घर पर डिनर करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उनको सुशासन, समन्वय और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे. बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज पीएम मोदी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली नेपाल के लुंबिनी जा रहे हैं. वहां से लौटकर वे यूपी के कुशीनगर एयरपोर्ट आएंगे. लौटते समय शाम को वे लखनऊ में रूकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रखे गए डिनर के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. 

यूपी के सभी मंत्री होंगे डिनर मीटिंग में शामिल

पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ डिनर में प्रदेश के सभी 52 मंत्रियों को न्योता दिया गया है. प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सभी कैबिनेट, स्वतन्त्र प्रभार के राज्य मंत्री और राज्य मंत्रियों को इस डिनर में बुलाया गया है. सीएम के सरकारी घर 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित इस डिनर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आईबी और यूपी पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर सीएम बंगले तक सुरक्षा इंतजाम का मुआयना किया है. 

पीएम मोदी देंगे मंत्रियों को शासन चलाने का मंत्र

डिनर से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की योगी मंत्रिमंडल के साथ करीब साढे तीन घंटे तक बैठक होगी. इसमें सभी 52 मंत्री बारी-बारी से अपने मन की बात रखेंगे. सबको अपनी बात रखने के लिए समय निर्धारित है. सभी को तीन-तीन मिनट का समय दिया जाएगा. मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम का भी छोटा भाषण होगा. फिर प्रधानमंत्री भी मंत्रियों को शासन चलाने का मंत्र देंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपनी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की भी चर्चा करेंगे. ऐसा माना जा रहे है कि पीएम मोदी चाहते हैं कि 2024 चुनाव से पहले कामकाज में तेजी आए.

ये भी पढ़ें:

PM Nepal Visit: बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर आज पीएम मोदी का नेपाल दौरा, माया देवी मंदिर में करेंगे दर्शन, ड्रैगन के बनाए एयरपोर्ट पर नहीं उतरेंगे

Viral Video: शरद पवार पर टिप्पणी से भड़के NCP कार्यकर्ता, बीजेपी प्रवक्ता विनायक आंबेकर को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget