एक्सप्लोरर

G20: पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से मुलाकात में डोकलाम का उठाया मुद्दा : सूत्र

नई दिल्ली: जर्मनी में चल रही G-20 बैठक के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है. चीन से रिश्ते में तल्खी के बीच ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच विवादित मुद्दे को लेकर भी बातचीत हुई है. जानकारों की माने तो यह एक अच्छा कूटनीतिक कदम है.

क्यों अहम है मोदी-शी की मुलाकात? डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच तल्खी के बीच ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. डोकलाम में भारत और चीन के बीच तनाव इस स्तर पर है कि दोनों ही देशों ने अपनी सेनाओं को स्टैंड ऑफ पर रखा है.

कल तीन के विदशे मंत्रालय की ओर से यह बयान तक दिया गया था कि दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच कोई मुलाकात नहीं होनी है. इसी के चलते सभी नजरें इस बात पर थीं कि दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार की मुलाकात होती है या नहीं.

G-20 में चीन ने आतंकवाद पर भारत के रुख की तारीफ की G-20 सम्मेलन के दौरान आज BRICS देशों के नेताओं के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की. मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ G-20 देशों को साथ मिलकर लड़ने को कहा तो जिनपिंग ने आतंकवाद पर भारत के रुख की तारीफ की.

भारत और चीन के बीच क्या है विवाद, यहां समझें भारत और चीन के बीच इस तनाव की वजह भारत, चीन और भूटान की सीमा को छूता 89 किलोमीटर का डोकलाम इलाका है. इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है और तीनों ही देश इस पर अपना हक जताते हैं. डोकलाम सिक्किम के नाथुला दर्रे से 15 किलोमीटर दूर है, भूटान के मिलिट्री बेस से 10 किलोमीटर दूर और चीन के यादोंग शहर से 10 से 12 किलोमीटर दूर है. डोकलाम क्षेत्र से सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी काफी नजदीक है इसलिए सुरक्षा दृष्टि से ये इलाका भारत के लिए जरूरी है.

इस जगह पर विवाद क्यों हुआ? ये इलाका एक घाटी की तरह है जिसमें चीनी सेना के लोग ऊपर से नीचे की तरफ आ-जा सकते हैं इस जगह को टर्निंग प्वाइंट भी कहते हैं. 16 जून को चीन की सेना पीएलए की कंस्ट्रक्शन पार्टी यानी सड़कें बनाने वाला दस्ता इसी इलाके में अचानक घुस आया था और सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया था. चीन विकास के नाम पर सड़क बनाने की बात कहता है लेकिन इसके पीछे मकसद है भारतीय सीमा तक चीनी टैंकों और गोला-बारूद को पहुंचाना और युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने मजबूत करना है.

भारत को दखल क्यों देना पड़ा? 20 जून की बात है जब भूटान की सेना ने चीनी सेना को रोकने की कोशिश की. जब चीन के सैनिक नहीं माने तो भारत को दखल देना पड़ा. इसके बाद भारत और चीन की सेना आमने-सामने हो गई.. दरअसल भारत और भूटान के बीच सुरक्षा समझौता है जिसके तहत भारतीय फौजें भूटान की सीमा के भीतर तैनात हैं.. लेकिन चीन अपनी गलती छिपाने के लिए आरोप लगा रहा है कि भारत ने सीम पार की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget