एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: बंगाल में अनोखे अंदाज में बच्चों ने मनाया प्रधानमंत्री का बर्थडे, PM मोदी जैसे कपड़े पहन काटा केक

Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश और विदेश से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. वहीं बंगाल में पीएम का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया.

PM Modi Birthday: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्कूल के कई बच्चों ने रविवार (17 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया और प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं. इतना ही नहीं बच्चों ने पीएम मोदी के चेहरे वाले मास्क पहने. इसके साथ ही बच्चों ने केक भी काटा और प्रोग्राम के वक्त प्रधानमंत्री मोदी जैसे कपड़े भी पहने. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्कूल की टीचर ने बताया कि बच्चों को प्रधानमंत्री के महत्व के बारे बताने के लिए जन्मदिन का यह कार्यक्रम रखा गया. टीचर ने कहा कि हम पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम बच्चों को पीएम के इस खास दिन के महत्व के बारे में बताएं. इसलिए हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. 

बीजेपी ने पीएम के बर्थडे पर की खास तैयारियां

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर यानी आज विश्वकर्मा जयंती भी है. पीएम मोदी ने पहले ही इस मौके पर विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा कर दी थी. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर अलग-अलग राज्यों में खास तैयारियां कर रखी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करके बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक देशभर में पार्टी की ओर से 'सेवा पखवाड़ा' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

गुजरात में तो पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऑटो-रिक्शा चालकों ने लोगों को विशेष छूट देने का ऐलान ही कर दिया है. जिसमें 1 हजार रिक्शा चालक लोगों को 30 प्रतिशत डिस्काउंट तो 73 ऑटो-रिक्शा चालक 100 प्रतिशत की छूट देंगे. इतना ही नहीं पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गुजरात की बीजेपी इकाई ने 30 हजार स्कूली छात्राओं का बैंक खाता खोलने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें:-

Anantnag Encounter: 'भारत से पंगा लिया तो तुम्हारे बच्चे अनाथ हो जाएंगे', केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किसे दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget