एक्सप्लोरर

'भारत अब बस छोड़ता नहीं, ड्राइव करता है', पीएम मोदी ने UPA सरकार पर कसा तंज

एक समारोह को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि 2014 के बाद से भारत ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है, जबकि पिछली सरकार ने चुनाव और वोट बैंक के आगे कुछ नहीं सोचा.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (23 अगस्त, 2025) को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2014 के बाद से भारत ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है. पीएम ने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार चुनाव से आगे नहीं देखा पाती थी, इसलिए देश में तकनीक और उद्योग के विकास के अवसरों को छोड़ देती थी. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के लोगों को वोट बैंक की राजनीति में उलझाए रखा. एक मुहावरे का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं, 'बस छूट गई', यानी हमने किसी अवसर को गंवा दिया. हमारे देश में पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान तकनीक और उद्योग के अवसर को हमने ऐसे ही पीछे छोड़ दिया.'

पीएम मोदी ने 2जी घोटाले का किया जिक्र

पीएम ने आगे कहा, 'मैं आज यहां किसी की आलोचना करने नहीं आया हूं, लेकिन लोकतंत्र में कभी-कभी तुलना करने से सच्चाई साफ पता चल जाती है. पहले की सरकार चुनाव के आगे नहीं बढ़ी. उनका मानना था कि अत्याधुनिक तकनीक बनाना विकसित देशों का काम है. जब भी हमें किसी चीज की जरूरत होती, हम उसे आयात कर लेते थे और यही कारण है कि हमारा देश सालों तक अन्य देशों से पीछे रह गया.'

2जी घोटाले को लेकर यूपीए पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश हमेशा विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहा, जिसका मैं कुछ उदाहरण देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि जब दुनियाभर में इंटरनेट का युग शुरू हुआ तो हमारी सरकार चूक गई. फिर जब 2जी का युग आया, उस दौरान क्या-क्या हुआ, हम सबने देखा और हम फिर से चूक गए.

2014 के बाद से बदली देश की अर्थव्यवस्था

पीएम ने कहा कि 2जी, 3जी और यहां तक की 4जी सुविधा के लिए हम विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहे और ऐसा कब तक चलता रहा? इसलिए 2014 के बाद भारत ने अपना नजरिया बदला. भारत ने तय किया कि अब हम कोई भी बस नहीं छोड़ेंगे, बल्कि अब हम ड्राइविंग सीट पर बैठेंगे और आगे बढ़ेंगे.

कोविड-19 का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के झटकों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति को बनाए रखने में कामयाब रहा. कोविड-19 महामारी के बाद भी हमारा फाइनेंसियल घाटा 4.4% तक कम होने का अनुमान है. देश की अर्थव्यवस्था में सराहनीय सुधार हुआ है.

ये भी पढ़ें:- भवानीपुर में ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ा रहे शुभेंदु अधिकारी, TMC कर रही नंदीग्राम में खेला करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget