एक्सप्लोरर

PM Modi Australia Visit: 'हमें कतई मंजूर नहीं है कि...', पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज के सामने उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा

PM Modi- Anthony Albanese Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के सामने मंदिर पर हुए हमले के मुद्दे को उठाते हुए उम्मीद जताई कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी.

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (24 मई) को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की हालिया घटनाओं का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया. दोनों पक्षों ने इस वर्ष के अंत तक व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य भी तय किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध ‘पारस्परिक विश्वास और सम्मान’ पर आधारित हैं.ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक सेतु है.  उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अल्बनीज और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की है. हमने आज भी इस पर बात की. 

अल्बनीज की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह कतई मंजूर नहीं है कि कोई भी अपने कृत्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए. मैं इससे निपटने के वास्ते अभी तक उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री अल्बनीज का शुक्रिया अदा करता हूं. पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेंगे.’’

किन मुद्दों पर चर्चा हुई? 
पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन हुई चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयामों के साथ-साथ रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, महत्वपूर्ण खनिजों, शिक्षा, प्रवासन और गतिशीलता एवं लोगों के बीच संबंधों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया. 

मोदी और अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया-भारत हरित हाइड्रोजन कार्यबल के संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर किए जाने का भी गवाह बने. इससे स्वच्छ हाइड्रोजन के निर्माण और इसके उपयोग में तेजी लाने के अवसरों का पता लगाया जाएगा. 

दोनों नेताओं ने व्यापक चर्चा के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया ने प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी व्यवस्था (एमएमपीए) पर हस्ताक्षर किए, इससे छात्रों, पेशेवरों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और अन्य लोगों को आवाजाही में मदद मिलेगी. इसमें विशेष रूप से हिंदुस्तान के लिए बनाई गई मैट्स (प्रतिभाशाली प्रारंभिक पेशेवरों के लिए गतिशीलता व्यवस्था) नामक योजना का एक नवीन कुशल मार्ग शामिल है. 

किक्रेट का क्यों किया जिक्र
पीएम मोदी ने तेजी से बढ़ते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का वर्णन करने के लिए क्रिकेट के फटाफट प्रारूप का उपयोग किया और कहा कि दोनों देशों के संबंध ‘टी-20’ में प्रवेश कर चुके हैं.  उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज की भारत यात्रा के दो महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया आया हूं. पिछले एक साल में यह हमारी छठवीं मुलाकात है. यह हमारे व्यापक संबंधों की गहराई, हमारे विचारों की प्रगति और हमारे संबंधों की परिपक्वता को दर्शाता है.’’ 

उन्होंने इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता के लिए अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भारत आमंत्रित किया.  अल्बनीज के साथ बातचीत को सार्थक करार देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने आने वाले दशक में ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर विचार-विमर्श किया. 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल, भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग तथा व्यापार समझौता लागू हुआ. आज हमने एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया. इससे हमारी आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे.  वहीं अल्बनीज ने कहा कि लक्ष्य इस साल के अंत तक सीईसीए को अंतिम रूप देना है.

ये भी पढ़ें- PM Modi In Sydney: पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज को वर्ल्ड कप और दिवाली का न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget